रांची | झारखंड की बेटी और मिस मणप्पुरम क्वीन ऑफ इंडिया 2019 तान्या सिन्हा मलेशिया में होने वाले मिस एशिया ग्लोबल में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही है। झारखंड के रांची शहर की रहने वाली तान्या सिन्हा के पिता संजय कुमार सिन्हा पटना के एक प्रतिष्ठित स्कूल के प्रिंसिपल हैं जबकि उनकी मां श्रीमती नीलकमल सिन्हा भी प्रिसिंपल हैं।

तान्या ने अपनी प्रारभिंक शिक्षा डीएवी स्कूल रांची से हासिल की। तान्या ने जेवीएम श्यामली, रांची से 12वीं की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई की है। इस बीच तान्या ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया और मिस बोकारो के खिताब से नवाजी गयी। तान्या से झारखंड की ओर से मिस फेमिना प्रतियोगिता में प्रतिनिधत्व किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। वर्ष 2019 में तान्या ने मिस मणप्पुरम क्वीन ऑफ इंडिया में हिस्सा लिया और विजेता का ताज अपने नाम कर लिया। तान्या सिन्हा अब मलेशिया में होने वाले मिस एशिया ग्लोबल में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही है।

[metaslider id=294]

लीजा हेडन को आदर्श मानने वाली तान्या सिन्हा ने बताया कि मिस एशिया ग्लोबल का आयोजन जून में किया जाना था लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुये यह शो नहीं हो सका है। इस शो में विश्वभर से 59 प्रतिभागी शिरकत कर रही हैं और उन्हें भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है जिसे लेकर वह बेहद रोमांचित महसूस कर रही है। तान्या ने कत्थक में स्नातक किया है।अजीज प्रेमजी यूनिवर्सिटी बैंगलूरू से डेबलपमेंटल स्टडीज में पीजी कर रही है।

By anandkumar

आनंद ने कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है और मास्टर स्तर पर मार्केटिंग और मीडिया मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने बाजार और सामाजिक अनुसंधान में एक दशक से अधिक समय तक काम किया। दोनों काम के दायित्वों के कारण और व्यक्तिगत रूचि के लिए भी, उन्होंने पूरे भारत में यात्राएं की हैं। वर्तमान में, वह भारत के 500+ में घूमने, अथवा काम के सिलसिले में जा चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों से, वह पटना, बिहार में स्थित है, और इन दिनों संस्कृत विषय से स्नातक (शास्त्री) की पढ़ाई पूरी कर रहें है। एक सामग्री लेखक के रूप में, उनके पास OpIndia, IChowk, और कई अन्य वेबसाइटों और ब्लॉगों पर कई लेख हैं। भगवद् गीता पर उनकी पहली पुस्तक "गीतायन" अमेज़न पर बेस्ट सेलर रह चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hi Hindi
X
6 Visas That Are Very Difficult To Get mini metro live work
%d bloggers like this:
Ads Blocker Image Powered by Code Help Pro

Ads Blocker Detected!!!

We have detected that you are using extensions to block ads. Please support us by disabling these ads blocker.

Powered By
Best Wordpress Adblock Detecting Plugin | CHP Adblock