भोजपुरी की सुपर हॉट एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का जलवा यूट्यूब पर किस कदर चलता है, यह किसी से छिपा नहीं है। तभी उनका गाना ‘ईधर आने का नहीं’ ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस गाने को अब तक 100 – 200 नहीं 300 मिलियन लोगों ने देखा है। यह गाना भोजपुरी वर्ल्ड में खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने में अक्षरा का शानदार रैप दिखा है और फुल एटीट्यूड वाला यह गाना रिलीज के साथ भी वायरल हो रहा था, तभी आज इस गाने को 300 मिलियन व्यूज मिले हैं।

 


वहीं, अक्षरा ने अपने इस गाने की कामयाबी को अपने चाहने वालों के नाम कर दिया है। और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लिखा है – ‘एक और मुकाम! एक औऱ माइलस्टोन! एक और सेलिब्रेशन की वजह! 300 मिलियन व्यूज!!! ये रिकॉर्ड आपके नाम। थैंक यू एंड लव यू। अक्षरा ने आगे कहा कि सोचा नहीं था, मगर अपने फैंस और चाहने वालों पर भरोसा था। गाना सुपर हिट कराने में उन्हीं का अहम योगदान है। मैं चाहूंगी, मुझे इसी तरह प्यार और आशीर्वाद मिलता रहे।

बताते चलें कि अक्षरा सिंह का धमाकेदार भोजपुरी गाना ‘ईधर आने का नहीं’ का वीडियो यूट्यूब पर रिलीज होने के बाद खूब देखा और पसंद किया जा रहा है। गाने को अक्षरा सिंह ने गाया है। गाने को लिखा आशीष वर्मा ने है। संगीत दिया है आशीष वर्मा ने और यह गाना अक्षरा के ही ऑफिसियल यूट्यूब चैनल अक्षरा सिंह पर रिलीज हुआ था।

By anandkumar

आनंद ने कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है और मास्टर स्तर पर मार्केटिंग और मीडिया मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने बाजार और सामाजिक अनुसंधान में एक दशक से अधिक समय तक काम किया। दोनों काम के दायित्वों के कारण और व्यक्तिगत रूचि के लिए भी, उन्होंने पूरे भारत में यात्राएं की हैं। वर्तमान में, वह भारत के 500+ में घूमने, अथवा काम के सिलसिले में जा चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों से, वह पटना, बिहार में स्थित है, और इन दिनों संस्कृत विषय से स्नातक (शास्त्री) की पढ़ाई पूरी कर रहें है। एक सामग्री लेखक के रूप में, उनके पास OpIndia, IChowk, और कई अन्य वेबसाइटों और ब्लॉगों पर कई लेख हैं। भगवद् गीता पर उनकी पहली पुस्तक "गीतायन" अमेज़न पर बेस्ट सेलर रह चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *