क्या ड्यूरेक्स ने भारत के लिए बनाया है ये ऐड?



यह एड है ड्यूरेक्स कंडोम की, लेकिन पूरी एड में कहीं भी कंडोम का नाम नहीं और न कोई संभोग सूचक या कामुक दृश्य। केवल अंत में ड्यूरेक्स का लोगो आता है – वहाँ भी कंडोम लिखा तक नहीं है, यह माना गया है कि यह जिनको यह लोगो दिखेगा उनको यह बताना आवश्यक नहीं रहा कि ड्यूरेक्स एक कंडोम का ब्रांड है।
एड में एक बालक है जो है तो लड़का लेकिन लड़कियों की स्कर्ट पहन है, गले में कोई नेकलेस भी पहन रखा है और ऊटपटाँग हरकतें करता है जिनको कहीं से भी बालसुलभ लीलाएँ नहीं कहा जा सकता बल्कि एक तमाचा जड़ने का ही मन होता है।
अंत में उसकी माँ दिखाई है उसके चेहरे के भाव भी त्रस्त हैं। तुरंत ड्यूरेक्स का लोगो स्क्रीन पर आता है और लाइन आती है – no regrets – कोई पश्चाताप करने की आवश्यकता नहीं।
बालक के चेहरे में किसी माननीय का चेहरा किसी को दिखाई दे तो वो उसकी मानसिक स्वतंत्रता है। बाकी एड तो बार बार देखनेलायक है।
वैसे, 1959 में यह ब्रांड उपलब्ध था।
मज़ा आए तो खुद तक सीमित न रक्खें।

https://www.facebook.com/anandydr


https://www.instagram.com/anandydr/

By anandkumar

आनंद ने कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है और मास्टर स्तर पर मार्केटिंग और मीडिया मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने बाजार और सामाजिक अनुसंधान में एक दशक से अधिक समय तक काम किया। दोनों काम के दायित्वों के कारण और व्यक्तिगत रूचि के लिए भी, उन्होंने पूरे भारत में यात्राएं की हैं। वर्तमान में, वह भारत के 500+ में घूमने, अथवा काम के सिलसिले में जा चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों से, वह पटना, बिहार में स्थित है, और इन दिनों संस्कृत विषय से स्नातक (शास्त्री) की पढ़ाई पूरी कर रहें है। एक सामग्री लेखक के रूप में, उनके पास OpIndia, IChowk, और कई अन्य वेबसाइटों और ब्लॉगों पर कई लेख हैं। भगवद् गीता पर उनकी पहली पुस्तक "गीतायन" अमेज़न पर बेस्ट सेलर रह चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *