पटना, 05 जून हर साल पांच जून को विश्‍व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।‘विश्व पर्यावरण दिवस’ मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर के लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है। लोगों को पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, ग्रीन हाउस के प्रभाव, ग्लोबल वार्मिंग, ब्लैक होल इफेक्ट आदि ज्वलंत मुद्दों और इनसे होने वाली विभिन्न समस्याओं के प्रति जागरूक करना है,साथ ही लोगों को इससे निपटने के लिए कदम उठाने के लिए भी प्रेरित किया जाता है।

विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत 1972 में हुई थी। संयुक्त राष्ट्र संघ ने 5 जून 1972 को पहली बार पर्यावरण दिवस मनाया था। इसके बाद से हर साल दुनियाभर में पांच जून को विश्‍व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

विश्व पर्यावरण दिवस के लिए प्रतिवर्ष एक खास थीम होती है, जिसके अनुसार यह मनाया जाता है।इस बार की थीम प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान पर आधारित है। दुनिया में लगातार प्रदूषण का स्‍तर बढ़ रहा है. इसी बढ़ते प्रदूषण के कारण प्रकृति पर खतरा बढ़ता जा रहा है.

इसे रोकने के उद्देश्य से पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत हुई, जिसे लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाए और प्रकृति को प्रदूषित होने से बचाने के लिए प्रेरित किया जा सके।आज के औद्योगीकरण के दौर में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई चिंता का विषय बन गया है. इसके चलते दुनियाभर के इकोसिस्टम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है।

पर्यावरण संरक्षण की चिंता विश्व पर्यावरण दिवस (05 जून) पर ही नहीं, हर पल करनी चाहिए। तभी भलाई है। मनुष्य समय रहते नहीं चेता तो प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण में देरी मानवता के सुरक्षित भविष्य के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है। उन्होंने कहा, शुद्ध पर्यावरण सभी की जरूरत है, लेकिन यह तभी संभव है जबकि सभी लोग इसमें अपना सहयोग करें। पर्यावरण की शुद्धता के लिए बढ़ते प्रदूषण पर अंकुश लगाना समय की जरूरत है। प्रदूषण के बढ़ते दुष्प्रभाव को कंट्रोल करने में भी सभी के सहयोग की जरूरत है, प्रदूषण कम होगा तो पर्यावरण भी शुद्ध होगा, जिसका समाज के सभी लोगों को फायदा मिलेगा।पेड़ पौधे जीवन के आधार हैं।

हर व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण देने के लिए पौधारोपण हर हाल में करना होगा।आधुनिक जीवन शैली में परिवर्तन कर पर्यावरण के प्रति सजग एवं जागरूक समाज के निर्माण की आवश्यकता है। आज हमारे जीवन मे पेड़ों का बहुत महत्व है। पूरा विश्व प्रदूषण की चपेट में आ रहा है। ऐसे में हमें पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ जरूर लगाने चाहिए। आज हम पेड़ो को कटता हुआ देख रहे हैं। जो पूरे विश्व मानव के लिए खतरे की बात है। पर्यावरण संरक्षण बहुत जरुरी है।

By Aware News 24

100 खबरे भले ही छुट जाए, एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए। बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा से संबंधित समाचारों को कवर करना हमारी पहली प्राथमिकता है। हम जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाते है, उसके बाद सरकार ने समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं। हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं। निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का, अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो, जो दान देता है उसका संस्थान पर प्रभुत्व होता। मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद-भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे। अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय, जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा इसलिए भिक्षाम देहि । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm भिक्षाम देहि। हमें आप सभी सोशल मीडिया पर @awarenews24 के नाम से खोज सकते हैं फिर भी आपके सहूलियत के लिय लिंक निचे दिया जा रहा है। Aware News 24 channel other Links:- Follow us on: https://www.instagram.com/awarenews24/ Like Aware News 24 on Facebook: https://www.facebook.com/awarenews24/ Follow Aware News 24 on Twitter: https://www.twitter.com/awarenews24 Youtube पर Subscribe करें :- https://www.youtube.com/awarenews24 web:- https://www.awarenews24.com web:- http://minimetrolive.com For advertisements e-mail us at: awarenews24@awarenews24.com Editor Desk links Twitter:- https://twitter.com/shubhenduan24 Instagram :- https://www.instagram.com/shubhenduan24 Facebook:- https://www.facebook.com/shubhenduan24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *