Watch | 2022 in recap | India's top news headlines | BYE BYE 2022 | AWARE NEWS 24 | MINI METRO LIVE

नमस्कार साल 2022 की वो खबरें जिसका असर लम्बे समय तक कायम रहेगा  और कुछ खबरें जो इतिहास में दर्ज हो जायेगी, उन  तमाम  खबरों के साथ मैं शुभेंदु प्रकाश , कल साल खत्म हो गया   और हम अपनी आदत के अनुसार सब कुछ भूल जायेंगे  इसी को मदे नजर रखते  हुए हमने साल 2022 की 12 महीने तक की खबरों का विश्लेष्ण किया है हर महीने की चर्चित  खबरें और हर महीने से वो कौन सी खबर है जिनका जलवा इस साल भी बरकरार रहेगा या फिर वो आपको इस साल भी याद रहेगी   उन्ही खबरों को आज हम आपसे साझा करेंगे

तो चलिए चलते हैं जनवरी 2022 मे

जनवरी की वो पहली खबर जो महीने भर छाई रही वो है

  1. सुल्ली deals के बाद आई एक app बुल्ली बाई ने साल की शुरुआत में ही हंगामा मचा दिया 1 जनवरी 2022 को the wire की एक महिला पत्रकार ने सबसे पहले इस खबर को ट्वीट किया क्या था मामला app पर नामचीन महिलाओं की तस्वीर लगाकर उसका रेट कार्ड लिखा जाता था जो की बहुत ही आपतिजनक था हालांकि एक जनवरी को ही सरकार ने इस app को ब्लाक कर दिया था 2 जनवरी को इस मामले में दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की उसके बाद आरोपियों को भी पकड लिया गया
  2. 5 जनवरी 2022 को पंजाब विधानसभा चुनाव में एक रैली में जा रहे प्रधानमंत्री मोदी का काफिला रोक दिया जाता है साथ ही उनकी सुरक्षा में चुक हुई इस मामले में खूब हो हल्ला हुआ था . प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने एअरपोर्ट पहुच कर तत्कालीन मुख्यमंत्री पर तंज भी कसा और कहा की मै मै ज़िंदा एअरपोर्ट पहुच गया चरनजीत सिंह चन्नी का बहुत बहुत धन्यवाद. इस मामले में कई अधिकारियों को निलंबित किया और यह मामला भी कई दिनों तक सुर्खिया बटोरता रहा .
  3. 13 जनवरी 2022 को एक दुखद खबर आई ndtv के वरिष्ट पत्रकार कमाल खान का निधन हिरदय गति रुकने से हो गया कमाल खान लखनऊ से ndtv के वरिष्ट संवाद दाता थे
  4. 24 january 2022 को आर आर बी यानी रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर छात्रों ने बिहार में पर्दर्शन किया . इसपर पुलिस ने भी खूब लाठिया भांजी मामले में पटना के खान सर पर भी मामला दर्ज हुआ . 2018 मे भर्ती के लिए notification आया था और 2022 तक एक ही परीक्षा हुई cbt छात्रों की मांग थी की 10+2 और स्न्तात्क के छात्रों की अलग अलग परीक्षा हो   और भी कई अनिमिताओ को लेकर छात्र कर रहें थे पर्दर्शन उत्तर प्रदेश के प्रयाग राज में भी पुलिस ने जमकर लाठी भांजी , कई ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया गया, गया में सर्म्जिवी एक्सप्रेस में आग लगा दी गई इतना सबकुछ होने के बाद केंद्र सरकार जागी और तत्कालीन रेल मंत्री अश्न्वी ने मीडिया के माध्यम से छात्रों को आश्वाष्ण दिया .

ये खबरे आप भूल चुकें होंगे लेकिन जिन छात्रों पर लाठी बरषी होगी वो कभी सायद भूल ना पाए , जिन महिलाओं को बुल्ली बाई app से परेशानी हुई होगी वो भी कभी उस app को भूल नही पाएगी .

जानकार आपको आश्चर्य होगा मगर आपको सिर्फ जनवरी से याद रह जाएगा up मे का बा एक गाना, नेहा सिंह राठौर का, उसके जबाब में कई गाने बने मोटे तौर पर हम सभी को मनोरंजन और नौटंकी ही याद रह जाता है इसलिए जनवरी की सबसे ज्यादा याद रहनेवाली खबर up में का बा जनवरी महीने की सबसे चर्चित खबर जिसे आप और हम सभी भूल नही पायेंगे बढ़ते हैं February 2022 की और

  1. एक February को संसद मे बजट २०२२-२०२३ को पेश किया गया बहुत सारे वाडे किये गये और बजट पर लगभग कुछ दिनों तक चर्चा जारी रही सत्ता पक्ष इसको दूरदर्शी बताता रहा और विपक्ष आलोचना करता रहा
  2. दूसरी खबर 3 ferbury को असदुद्दीन ओवैसी पर उत्तर प्रदेश के हापुर जिले मे फायरिंग हुई थी ओवासी अपने समर्थको के साथ मेरठ से लौट रहें थे दिल्ली की तरफ टोल के पास गाडी रुकी जैसी ही आगे बढ़ी गोलिया बरसने लगी
  3. तीसरी खबर आई कर्नाटक से कर्नाटक में एक कॉलेज में हिजाब पहनने को लेकर विवाद शुरू हुआ और मामला कोर्ट तक पंहुचा और फिर कर्नाटक उच्च न्यालय ने हिजाब के बैन को सही भी ठहराया यह मामला कई दिनों तक मीडिया में सुर्खिया बटोरता रहा मगर
  4. चौथी खबर यूक्रेन और रूस के युद्ध की शुरुआत भी इसी महीने शुरू हुई तारीख थी 24 फ़रवरी 2022 जो की अब तक बदस्तूर जारी है .

फ़रवरी महीने की सबसे बड़ी खबर है युक्रेन रशिया वार का शुरू होना जो की महीने ही नहीं  साल भर जारी रहा और यह खबर इतिहास में भी दर्ज हो गया कहानी २०१४ से ही शुरू हो चुकी थी जो २०२२ में फिर से शुरू हुई रूस को लगा की युक्रेन पर कब्जा करना आसान होगा मगर साल खत्म होने को है और युद्ध बदस्तूर जारी है  . रूस, युद्ध को लेकर अमेरिकी पर्तिबंधो को भी झेल रहा है उक्रेन ही नही रूस से भी लोग पलायन कर रहें  है

अब चलते हैं मार्च २०२२ की तरफ

  1. 7 मार्च २०२२ पांच राज्यों उत्तरप्रदेश , पंजाब , गोवा , उतराखंड और मणिपुर में चुनाव सम्प्पन हुआ 4 राज्यों मे (up, गोवा, उतराखंड और मणिपुर) में भाजपा जीती और पंजाब मे आम आदमी पार्टी ने अपना झंडा गार दिया और भगवंत मान मुख्यमंत्री बने .
  2. कश्मीर फाइल्स फिल्म भी इसी महीने रिलीज़ हुई जिसमे खूब विवाद हुआ , विवादों के बिच फिल्म ने कमाई भी खूब की कश्मीर में हुए कश्मीरी पंडितो पर अत्याचार को यह फिल्म परदे पर उतारती है इस फिल्म को लेकर प्र्धान्म्नात्री से लेकर लगभग सभी पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने अपनी अपनी पर्तिकिर्या दी
  3. 17 मार्च को बाग्लादेश के राजधानी ढाका में इस्थित राधा कान्त मंदिर पर हमला होता है पुजारी को ज़िंदा जला दिया जाता है इस पर भी खूब विवाद हुआ आरोप और पर्त्यारोप का दौर जारी रहा करीब 200 लोगो ने मंदिर पर हमला किया था , मामला जमीनी विव्वाद का बताया जा रहा था इसपर बंगलादेश सरकार ने संज्ञान लिया और पुलिश सुरक्षा प्रदान की बंगलादेश के प्रधान मंत्री सेख हसीना ने इस मामले में सख्ती से निपटने का आश्वासन भी दिया . इससे पहले भी छित पूत घटनाएं होती रहती है मगर आज तक हुआ क्या ? बंगलादेश में लगातार हिदुओ का कत्ले आम जारी है पहले भी और अब भी .

इस महीने जो खबर मीडिया और लोगो में चर्चा का विषय लम्बे समय तक बना रहा वो है the कश्मीर फाइल्स फिल्म पढ़ाई कमाई और दवाई से किसी को कोई लेना देना नही है भैया ये देश अब फुर्सत गंज बन चुका है यही खबरें सुर्खिया बटोरेंगी रोज़गार वोज्गार का बात मत कीजिये बहराल अब चलते हैं अप्रैल 2022 की ओर

  1. राजद नेता रामराज यादव ने तेज प्रताप यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं. रामराज यादव ने कहा कि तेज प्रताप यादव ने उन्हें बेरहमी से पीटा. साथ ही कहा कि तेजप्रताप यादव लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं, पूरा वीडियो देखें.
  2. प्रशांत किशोर का कांग्रेस को सुझाव देना मगर बात नही बनी
  3. 3 सरा मामला भी तेज प्रताप यादव से जुड़ा है जिसमे उन्होंने सोशल मीडिया के पत्रकार वेड प्रकाश को दौरा दिया था फिर कुछ केस मुकदमा भी तेज प्रताप यादव ने विभिन्न मीडिया संस्थान और पत्रकारों पर किया
  4. नवरात्र में MEAT BAN को भी लेकर इस महीने इस खबर ने खूब सुर्खिया बटोरी
  5. बिजली संकट की खबरे भी आई और हमने महसूस भी किया की बिजली घंटो गुल हो रही है कोयला संकट जैसी खबरें आणि शुरू हो गई मगर जल्द ही इसपर काबू पा लिया गया और सारे कयास और खबर भी खत्म हो गयें .
  6. Azaan-loud speaker-Hanuman Chalisa

दुःख के साथ कहना पर रहा है की इस महीने की सबसे अधिक सुर्खिया बटोरनेवाला खबर रहा मस्जिदो में लाउडस्पीकर का बजना हक्कित यही है

आगे बढ़ते हैं मई २०२२ की ओर ध्यान रहे आप जरुरी खबरे नही देख रहें बल्की आप वो खबरे देख रहें हैं जिन्होंने खूब सुर्खिया बटोरी बहराल चलिए मई 2022 में क्या नौटंकी हुआ आइये देखते हैं

  1. रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया की नींद खुली महगाई को काबू करने के लिए मई के सुरुआत में ही रेपो रेट को बढ़ा दिया इस महीने रेपो रेट0 % से बढकर 4.40 हो गई
  2. गाजे बाजे के साथ ONDC प्लेटफार्म लॉन्च हुआ था सरकार ने कहा था ONDC प्लेटफॉर्म्स ECOMMERCE साइट्स को टक्कर देगी इससे किराने दुकानदारों को फायदा होगा मगर इस प्लेटफार्म का भी लाभ हमको कुछ समझ में नहीं आया महीने दिन तक नंदन निलकानी और ONDC की चर्चा होती रही आज हुआ क्या ! ढाक के वही तिन पात
  3. जोधपुर में हिंसा होती है और गौ मांस को लेकर खूब हो हल्ला हुआ फिर वही हिन्दू मुश्लिम बजरंज दल आदि का खेल शुरू हो जाता है काहनी मई के 1 तारीख से ही शुरू हो गई और आगे चलकर माहौल में हिन्स्सा और दंगो में बदल गया
  4. तजिंदर सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने दिल्ली से उठा लिया यह खबर भी शुर्खिया में रही
  5. बिहार में इसी महीने BPSC प्रश्न पत्र लिक का मामला भी सामने आया फिर बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने खूब अस्वाष्ण भी दिया , पर अभी तक हुआ क्या है इस मामले में मुझे कोई खबर नही
  6. उसके बाद इसी महीने ज्ञानव्यापी मंदिर है या मस्जिद है इस मामले को भी तुल देना शुरू कर दिया गया और यही खबर इस महीने की सबसे लोकप्रिय खबर है इस मामले में नुपुर शर्मा को बयानबाजी के कारण पार्टी से निलंबित कर दिया गया
  7. इसी महीने पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाले की ह्त्या कर दि गई , सुरक्षा कम कर दी गई थी भगवंत मान सरकार के द्वारा

वैसे महगाई को कण्ट्रोल करने जैसी खबरे भी आई मगर लोगो के बिच जो खबर सुपर डुपर हिट हुई वो है ज्ञानप व्यापी बहरहाल बढ़ते हैं जून २०२२ की तरफ

  1. JUNE में नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी को ed के सामने पेश होना परा खूब हो हल्ला हुआ अभी तक बेनतीजा है
  2. फिर आया इसी महीने सरकार का अग्नि वीर योजना ये मामला कोई भूल नही सकता क्योंकि कुछ दिनों तक देश में कर्फ्यू जैसा माहौल हो गया था खासकर बिहार और उत्तर प्रदेश मे युवाओं ने उग्र प्रदर्शन किया जिसके मद्देनजर सरकार ने कर्फ्यू से लेकर इन्टरनेट व्यवस्था बंद कर दी ऐसा आज तक बिहार में देखने को नही मिला था
  3. महीने के अंत मे मुंबई से खबर आई की एक नाथ सिंदे होंगे महराष्ट्र के नए मुख्न्य्मंत्री महीने भर खीच तान चलती रही महराष्ट्र में खूब नाटक हुआ इस मामले में भी अंततः एक नाथ सिंदे मुख्यमंत्री बने और देवेन्द्र fadnavish उप मुख्यमंत्री बने

राजनीती में तो उठा पटक चलती रहती है और यह खबर समय के साथ धूमिल हो जायेगी इसलिए इस महिने की सबसे बड़ी खबर है अग्नि वीर योजना और उसका असर और चर्चा आने वाले साल मे भी बरकरार रहेगा  बहरहाल चलते हैं जुलाई 2022

  1. ALT NEWS के सह संस्थापक जुबैर का अरेस्ट होना फिर नाटकीय ढंग से उनके ट्विटर के किसी पुराने ट्वीट के लिए दिल्ली पुलिस का अरेस्ट करना , ये जुबैर ही थे जिन्होंने नुपुर शर्मा का विडियो वायरल किया था ये मामला लम्बे समय तक मीडिया में सुर्खिया बटोरता रहा .
  2. इसी महीने श्रीलंका देश की आर्थिक इस्थिति बहुत खराब हो गई वहां पर लोग सडको पर उतर गये राषट्रपति बदल गया और यह भी खबर काफी लम्बे समय तक मीडिया में सुर्खिया बटोरता रहा 20 जुलाई को श्री लंका को नया राष्ट्रपति मिलता है रानिल विक्रम्स्न्घे नये राष्ट्रपति के रूप में चुने गए
  3. इसी महीने भारत को नया राष्ट्रपति भी मिला द्रोपदी मुर्मू के के रूप में यसवंत सिन्हा भी में चर्चा में रहें
  4. इसी महीने देश में पहली बार PACKGED दूध दही पर टैक्स जारी कर दिया गया जी हाँ अब दूध दही पर भी gst लगता है
  5. 5G स्पेक्ट्रम की भी इसी महीने नीलामी हुई हालांकि अभी 5 g भारत के कुछ एक क्षेत्रो में ही उपलब्ध है
  6. केंद्रीय मंत्री स्मिरती इरानी की बेटी बार चलती है या नही ये भी मामला शुर्खियो में रहा

जुलाई महीने की  अगर सबसे बड़ी खबर देखे तो द्रोपदी मुर्मू जी का राष्ट्रपति बनना इस महीने की सबसे बड़ी खबर रही और खबरे आप भूल जायेंगे लेकिन ये आपको याद रहेगा .

अब चलते अगस्त महीने की और

  1. AUGUST में बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार फिर से पलटी मारते हैं और बिहार में सत्ता bjp से छीन कर RJD के पास चली जाती है , इस बात की सुगबुगाहट लम्बे समय से चल भी रही थी और अन्तः नितीश कुमार एक बार फिर पलटी मार कर लालू खेमे में चले जाते हैं और तेजस्वी एक बार फिर से उप मुख्यमंत्री बन जाते हैं
  2. अगस्त में ही हर घर तिरंगा को लांच किया जाता
  3. AUGUST में आमिर खान की एक फिल्म आती है लाल सिंह चड्डा जिसको BYCOTT किया गया , फिल्म उतनी अच्छी थी नही इसलिए फ्लॉप हो जाती है . अब वजह फिल्म का खराब होना था या bycott करना ये एक यक्ष प्रश्न हैं

 PM Modi ने  INS Vikrant को नौसेना में शामिल किया

अगस्त महीने की सबसे बड़ी खबर जिसका असर २०२३ में भी बरकार रहेगा वो है बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार का पाला बदलना बढ़ते है सितम्बर महीने की ओर

1.             सितमबर की पहली खबर है CYRUS मिस्त्री जिनका एक रोड दुर्घटना में निधन हो जाना CYRUS मिस्त्री टाटा के पूर्व पर्मुख भी रहे हैं इस दुर्घटना में एक और उद्योगपति का निधन होता जो मिस्त्री के साथ थे जिनका नाम है जहाँगीर पंडोले ये KPMg ग्लोबल STRAGITY के डायरेक्टर थे

  1. बिहार के बेगुसराई गोली काण्ड जिसमे एक सख्स रोड पर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए निकल जाता है
  2. कर्तव्य पथ का अनावरण किया गया साथ ही नेताजी शुभास चन्द्र बोस की परतिमा भी लगाईं गई
  3. चिता भी इसी महीने लाया गया नाबिबिया से किसी ने कहा यह बिल्ली है तो किसी ने कहा पैसो की बर्बादी यह खबर भी कई दिनों तक सुर्खिया बटोरता रहा .
  4. PFI को भी इसी महीने BAN कर दिया गया
  5. इसी महीने कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी की अगुआई मे भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गई

इस महीने की सबसे बड़ी खबर जिसका जलवा २०२३ में भी बरक़रार रहेगा वो खबर है भारत जोड़ो यात्रा

अब चलते हैं २०२२ के अक्टूबर में

  1. इस महीने मलिका अर्जुन खड्गे जिन्होंने शशि थरूर को मात देकर कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष के रूप में चुने गए
  2. Imf ने इसी महीने भारत में मंदी आने के संकेत दिए
  3. सौरव गांगुली की इसी महीने BCCI से विदाई हो गई यह खबर भी काफी सुर्खिया बटोरता रहा
  4. गुरमीत राम रहीम को इसी महीने परोल पर छोड़ दिया गया यह खबर भी राष्ट्रीय मीडिया में सुर्खिया बटोरता रहा
  5. ऋषि सुनक BIRTAIN के पहले भारतीय प्रधान मंत्री बने
  6. एलोन मास्क ने ट्विटर को इसी महीने खरीद लिया
  7. इसी महीने गुजरात से एक दिल दहलाने वाली खबर आई मोरबी में एक पुल का टूट जाना जो की एक SUSPENSTION ब्रिज था लगभग 150 लोगो की जान चली गई

इस महीने की सबसे अधिक पर्भावी खबर है एलोन मसक का ट्विटर पर्मुख बनना २०२३ में भी यह खबर गाहे बगाहे चर्चा में बनी रहेगी जैसा की मास्क का अंदाज है वो हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं

अब चलते है साल के सेकंड लास्ट महीने यानी की नवम्बर में

  1. गुजरात और हिमाचल में चुनाव का एलान
  2. DY चंद्र्चुद बने नये चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया तारीख थी 9 नवम्बर 2022
  3. 18 मई, 2022 को श्रद्धा की उसके प्रेमी आफताब ने दिल्ली के छतरपुर स्थित किराये के घर में गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव के 35 टुकड़े करके रेफ्रीजरेटर में रख दिया और एक-एक कर एक पखवाड़े के दौरान महरौली के जंगल में फेंक दिया।
  4. इसी महीने ट्विटर के नए पर्मुख एलोन मास्क ने 8$ का चार्ज हर महीने ब्लू टिक वाले ट्विटर यूजर से वसूलने का मन बनाया था मगर कुछ ही दिनों में मसक ने यह फैसला वापस ले लिया

इस महीने की सबसे बड़ी और कुरुर खबर है दिल्ली मे श्रधा की ह्त्या का

अब आ चुकें हैं साल के अंतिम महीने यानी की दिसम्बर में

  1. इस महीने की पहली बड़ी खबर शिक्षक भर्ती के कारण हो रहे धरना पर्दर्शन पर लाठी का चलना सीटेट/बीटेट (CTET/BTET) पास शिक्षक अभ्यर्थियों ने सातवें चरण की शिक्षक बहाली के लिए नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की. सैकड़ों की संख्या में शिक्षक अभ्यर्थी पटना जंक्शन डाक बंगला चौराहा के रास्ते विधानसभा घेराव के लिए निकले. इस दौरानपुलिस ने रोकने के लिए डाकबंगला चौराहे पर लाठीचार्ज कर दिया.
  2. शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर एकमुश्त 21 लोगों की शराब से मौत हुई है। परिजन जहरीली शराब से मौत का दावा कर रहे हैं, जबकि प्रशासन इस बारे में कुछ नहीं बोल रहा है। इस बार घटना सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोइला गांव में हुई थी।

3. AAP: गुजरात हारने के बाद भी ‘आप’ को बड़ी सफलता, मिला राष्ट्रीय दल का दर्जा, चार राज्यों में है स्टेट पार्टी

  1. Foot ball दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल का विश्व कप इसी महीने संपन हुआ अर्जेंटीना नये विजेता के रूप में उभरा

 

  1. इसी महीने दिल्ली का mcd चुनाव और बिहार में नगर निकाय चुनाव संपन हुआ

 

  1. शारुख खान का बेशर्म रंग ने खूब सुर्खिया बटोरी भगवा रंग और गाने को बोल को लेकर हिन्दू संगठनों की भावना आहत हुई और पुरे महीने खबर सुर्खिया बटोरती रही

 

  1. प्रधान मंत्री नरेद्र मोदी की माँ का निधन 30 दिसम्बर को हो जाता है

 

  1. 30 decmber को ही रिशभ पन्त किरकेटर का एक्सीडेंट होता है

 

अब इस महीने की सबसे बड़ी खबर है शाहरुख खान की फिल्म पठान का गाना बेशर्म रंग

है ना आश्चर्य! पढ़ाई दवाई और कमाई की खबर सुर्खिया कहाँ बटोरता है

 

नए साल में सोचियेगा की आपको देखना क्या है ? पढ़ाई दवाई और कमाई की खबरें या फिर २०२३ में भी बेशर्म रंग ही करते रहना है। बहरहाल कोरोना नए साल में फिर से दस्तक देने लगा है। ये तो आप दर्शक ही तय करते हैं की क्या देखा जाए, नए साल में decide कीजिये कि ख़बरों में देखना क्या है! सोचियेगा जरुर। आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं… नमस्कार

By Shubhendu Prakash

शुभेन्दु प्रकाश 2012 से सुचना और प्रोद्योगिकी के क्षेत्र मे कार्यरत है साथ ही पत्रकारिता भी 2009 से कर रहें हैं | कई प्रिंट और इलेक्ट्रनिक मीडिया के लिए काम किया साथ ही ये आईटी services भी मुहैया करवाते हैं | 2020 से शुभेन्दु ने कोरोना को देखते हुए फुल टाइम मे जर्नलिज्म करने का निर्णय लिया अभी ये माटी की पुकार हिंदी माशिक पत्रिका में समाचार सम्पादक के पद पर कार्यरत है साथ ही aware news 24 का भी संचालन कर रहे हैं , शुभेन्दु बहुत सारे न्यूज़ पोर्टल तथा youtube चैनल को भी अपना योगदान देते हैं | अभी भी शुभेन्दु Golden Enterprises नामक फर्म का भी संचालन कर रहें हैं और बेहतर आईटी सेवा के लिए भी कार्य कर रहें हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *