विकासशील स्वराज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में फैसला

पटना 30 मई नवगठित विकासशील स्वराज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आहुत बैठक में पार्टी का संगठन विस्तार एवं आगामी चुनाव को लेकर व्यापक चर्चा करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश निषाद ने कहा कि उनकी पार्टी बिहार के 12 व झारखंड की 4 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह अध्यक्ष संसदीय बोर्ड प्रेम कुमार चैधरी, डॉ पी नैय्यर प्रदेश अध्यक्ष झारखंड, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अर्चना मिश्रा, गौतम बिन्द, बिहार प्रदेश अध्यक्ष,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेमत मिर्जा अधिवक्ता ,भुवन दास, प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड , अशोक चैहान राष्ट्रीय महासचिव, सबीर अंसारी झारखंड उपस्थित थे।
राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह अध्यक्ष संसदीय बोर्ड प्रेम कुमार चैधरी ने कहा कि पार्टी की ओर से 2024 चुनाव के लिए तैयारी प्रारंभ कर दी गयी है। 100 विधान सभा क्षेत्र जहां पार्टी की स्थिति मजबूत है, ऐसे क्षेत्र को चिन्हित कर सक्रियता बढायी गयी है। जन सरोकार की समस्याओं के निराकरण के लिए वीएसपीभारत मोबाइल एप लांच किया गया है। मोबाइल एप की सहायता से पार्टी के सदस्यों की संख्या 10 लाख बनाने के लिए शीघ्र ही जुन जुलाई में पार्टी की ओर से व्यापक तौर पर राज्य के 26 जिलों में अभियान प्रारंभ किया जा रहा है।
पार्टी की दृष्टि के संबंध में मुकेश निषाद ने कहा कि हम एक ऐसे भारत की कल्पना करते हैं जहां सभी के लिए गरिमा के साथ लोकतंत्र और स्वतंत्रता कायम हो। हम सभी के लिए जीवन की बेहतर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लोकतांत्रिक संस्थानों, प्रक्रियाओं, मानदंडों और मूल्यों को मजबूत और सुरक्षित करने के लिए विश्व भारत के महान लोकतंत्र के साथ साझेदारी में काम करते हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश निषाद ने कहा कि अतिपिछड़ा समाज, दलित समाज, अल्पसख्यक एवं अन्य वंचित समुदायों को राजनैतिक शक्ति एवं उत्थान प्रदान करना वीएसपी का नैतिक दायित्व एवं कर्तव्य है। ये समुदाय बिहार की आबादी में बहुसंख्यक हैं लेकिन वे मुख्य धारा से बहुत दूर हैं और भारतीय स्वतंत्रता के पिछले 75 वर्षों में उनकी सामाजिक आर्थिक जीवन शैली अनुचित है।
आम लोगों को उनकी समस्याओं और कठिनाइयों को सरकार से संबंधित प्राधिकरण, मुख्यमंत्री और पीएमओ को संबोधित करने में आसानी प्रदान कर रहा है ,इसके लिए वीएसपी अपना मोबाइल एप लॉन्च कर रहा है, जहां आम लोग प्रशासन तक पहुंच सकें।

By anandkumar

आनंद ने कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है और मास्टर स्तर पर मार्केटिंग और मीडिया मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने बाजार और सामाजिक अनुसंधान में एक दशक से अधिक समय तक काम किया। दोनों काम के दायित्वों के कारण और व्यक्तिगत रूचि के लिए भी, उन्होंने पूरे भारत में यात्राएं की हैं। वर्तमान में, वह भारत के 500+ में घूमने, अथवा काम के सिलसिले में जा चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों से, वह पटना, बिहार में स्थित है, और इन दिनों संस्कृत विषय से स्नातक (शास्त्री) की पढ़ाई पूरी कर रहें है। एक सामग्री लेखक के रूप में, उनके पास OpIndia, IChowk, और कई अन्य वेबसाइटों और ब्लॉगों पर कई लेख हैं। भगवद् गीता पर उनकी पहली पुस्तक "गीतायन" अमेज़न पर बेस्ट सेलर रह चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *