UP Nikay Chunav 2023 varanasi samajwadi party mayor candidate Op singh know



अखिलेश यादव के साथ डॉ. ओपी सिंह
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश की प्रतिष्ठित वाराणसी नगर निगम के मेयर सीट पर कब्जा जमाने की रणनीति बनाने में सियासी दल जुटे हैं। शनिवार को समाजवादी पार्टी ने मेयर पद पर डॉ. ओपी सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। वाराणसी में वर्ष 1995 से मेयर पद पर भाजपा का कब्जा बना हुआ है। इस वर्ष चुनाव के लिए भाजपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

पार्टी के पास लंबी सूची हैं, जिनमें से किसी एक को टिकट दिए जाने की चर्चा है। जानकारों के अनुसार इस बार गैर राजनीतिक व्यक्ति को टिकट देने पर विचार चल रहा है। वहीं कांग्रेस ने अनील  श्रीवास्तव पर दांव खेला है। सपा और कांग्रेस ने सवर्ण प्रत्याशी उतारकर चुनौती पेश कर दी है। राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि क्या सपा या कांग्रेस निकाय चुनाव में भाजपा का वर्चस्व तोड़ पाएगी। 

कौन हैं डॉ. ओपी सिंह 

डॉक्टर ओमप्रकाश सिंह भूमिहार समाज से आते हैं। सपा प्रत्याशी ने छात्र राजनीति भी की है। बीएचयू से बीए, एमए व एलएलबी किया, फिर पीएचडी की डिग्री हासिल की। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से एमएसडब्ल्यू भी किया है। पार्षद भी रहे हैं।

ये भी पढ़ें: ज्योतिषियों की शरण में नेताजी! नामांकन से पहले की जा रही है किस्मत के सितारों की गणना

By Automatic RSS Feed

यह खबर या स्टोरी Aware News 24 के कर्मचारियों द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेट फीड से प्रकाशित हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *