पटना, बिहार स्कूल स्पोर्टस मीट तरंग 2022 का सिपारा संकुल स्तरीय प्रतियांगिता संपन्न हो गयी, जहां विद्यालय के बच्चों के बीच लांग जंप, हाई जंप और रेस समेत कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों के बीच उत्साह देखते ही बनता था।बच्चों ने इन प्रतियोगिताओं मे बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता को आयोजित कराने में
राजकीय-राष्टीय सम्मान से अंलकृत सिपारा मध्य विद्यालय की शिक्षिका डा. नम्रता आनंद का विशेष योगदान रहा। इसके अलावा स्पोर्टस टीचर राजेश रंजन, मनोज कुमार, शालिनी सिन्हा, अरूण कुमार, अर्चना कुमारी समेत अन्य शिक्षकों ने प्रतियोगिता आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। प्रतियोगिता में विजयी सभी छात्रों को दीदीजी फाउंडेशन के सौजन्य से मेडल देकर सम्मानित किया गया। सिपारा संकुल के विजयी बच्चे अब प्रखंड स्तर पर होने वाले तरंग कंपटीशन में भाग लेंगे।

अंडर 14 ब्वॉयज 100 मीटर रेस में अमन कुमार ,ने जीत हासिल की। अंडर 14 ग्लर्स 100 मीटर रेस में वर्षा कुमारी, अंडर 12 ब्वॉयज 300 मीटर रेस में समीर कुमार, अंडर 12 गर्लस 300 मीटर रेस में संध्या कुमारी, अंडर 12 ब्वॉयज 60 मीटर रेस में सत्यम कुमार, अंडर 12 गर्लस 60 मीटर रेस में रेशमी कुमारी,
अंडर 14 ब्वॉयज 800 मीटर रेस में सूरज कुमार, अंडर 14 गर्लस 800 मीटर रेस में प्राची कुमारी ने जीत हासिल की। लांग जंप प्रतियोगिता में अंडर 12 ब्वॉयज में समीर कुमार, अंडर 12 गर्लस में प्रेरणा कुमारी, अंडर 14 ब्वॉयज में सचिन कुमार,अंडर 14 गर्लस में अनिता कुमारी ने जीत हासिल की।इसी तरह हाइ जंप में अंडर 14 ब्वॉयज में आदित्य राज और 14 गर्लस में पायल कुमारी विजयी बनीं। लांग जंप अंडर 14 गर्लस में प्राची जबकि अंडर 14 थ्रो बॉल ब्वॉयज कनिष्ठ ने जीत हासिल की।
इस अवसर पर दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका,डा. नम्रता आनंद ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी आवश्यक है। बच्चों के अंदर असीम प्रतिभाएं छिपी रहती हैं। शिक्षा के साथ ही खेल उतने ही आवश्यक है जितनी पढ़ाई।शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल अनिवार्य हैं। खेल समय की बर्बादी नहीं है। खेल एक अच्छा व्यायाम है।खेल के क्षेत्र में बच्चे अपना भविष्य उज्जवल बना सकते हैं।
सिपारा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यपक कृष्ण नंदन प्रसाद ने कहा कि आज के परिवेश में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद का बड़ा महत्त्व है। इससे बच्चों में शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास होता है। बच्चों के विचारों में निखार आता है।खेल को आज के बच्चे कैरियर के रूप में भी अपनाने लगे हैं।

By anandkumar

आनंद ने कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है और मास्टर स्तर पर मार्केटिंग और मीडिया मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने बाजार और सामाजिक अनुसंधान में एक दशक से अधिक समय तक काम किया। दोनों काम के दायित्वों के कारण और व्यक्तिगत रूचि के लिए भी, उन्होंने पूरे भारत में यात्राएं की हैं। वर्तमान में, वह भारत के 500+ में घूमने, अथवा काम के सिलसिले में जा चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों से, वह पटना, बिहार में स्थित है, और इन दिनों संस्कृत विषय से स्नातक (शास्त्री) की पढ़ाई पूरी कर रहें है। एक सामग्री लेखक के रूप में, उनके पास OpIndia, IChowk, और कई अन्य वेबसाइटों और ब्लॉगों पर कई लेख हैं। भगवद् गीता पर उनकी पहली पुस्तक "गीतायन" अमेज़न पर बेस्ट सेलर रह चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed