पटना , 24 फरवरी. ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल आनंद सन्नू ने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कायस्थ रत्न स्वर्गीय कृष्ण नंदन सहाय के सुपुत्र रवि नंदन सहाय के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक जताया है।
अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद एवं प्रवक्ता अतुल आनंद ने कहा कि स्वर्गीय रवि नंदन सहाय के निधन से समाज एवं संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है तथा समाज में शून्यता सी आई है जिसे कभी नहीं भरा जा सकता । स्व० सहाय एक मृदुभाषी एवं सहनशील प्रवृत्ति के व्यक्ति थे ।

 

स्वर्गीय सहाय के निधन पर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मधुप मणि पिक्कू ,युवा संभाग के राष्ट्रीय महामंत्री कुमार आर्यन, मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार , मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष निखिल कुमार दत्त वर्मा, कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देव कुमार लाल , बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ० नम्रता आनंद, प्रदेश प्रवक्ता अमित प्रकाश श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ जयपुरियार, राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार , विधि सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता संजय कुमार सिन्हा, राजनीति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शशांक शेखर सिन्हा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रिद्धिमा श्रीवास्तव, प्रदेश संगठन सचिव बलिराम जी, रवि सहाय , प्रदेश प्रवक्ता राज सिन्हा एवं मनीष श्रीवास्तव, युवा संभाग के प्रदेश अध्यक्ष हर्ष सिन्हा , प्रदेश युवा कार्यकारी अध्यक्ष सुशांत सिन्हा, महिला संभाग की प्रदेश अध्यक्ष संपन्नता वरुण,अचला श्रीवास्तव मनोज कुमार सिन्हा आदि ने स्वर्गीय सहाय के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

By anandkumar

आनंद ने कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है और मास्टर स्तर पर मार्केटिंग और मीडिया मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने बाजार और सामाजिक अनुसंधान में एक दशक से अधिक समय तक काम किया। दोनों काम के दायित्वों के कारण और व्यक्तिगत रूचि के लिए भी, उन्होंने पूरे भारत में यात्राएं की हैं। वर्तमान में, वह भारत के 500+ में घूमने, अथवा काम के सिलसिले में जा चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों से, वह पटना, बिहार में स्थित है, और इन दिनों संस्कृत विषय से स्नातक (शास्त्री) की पढ़ाई पूरी कर रहें है। एक सामग्री लेखक के रूप में, उनके पास OpIndia, IChowk, और कई अन्य वेबसाइटों और ब्लॉगों पर कई लेख हैं। भगवद् गीता पर उनकी पहली पुस्तक "गीतायन" अमेज़न पर बेस्ट सेलर रह चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *