देश में आजादी के अमृत महोत्सव की धूम खूब देखने को मिल रही है, जिससे भोजपुरी के यूनिक स्टार यश कुमार की फिल्म ‘मिट्टी’ भी अछूता नहीं रही। उनकी इस फिल्म का फर्स्ट लुक 15 अगस्त के पावन अवसर पर आउट किया गया, जिसमें तिरंगे का शेड्स भी देखने को मिला। इस बारे में फिल्म के निर्देशक चंदन कन्हैया उपाध्याय ने बताया कि हमारे देश की माटी बेहद उर्वरा है और इसका एक एक कण वीरों की खून से सींचा गया है। ऐसे में 15 अगस्त का दिन हमारे लिए खास था। इसलिए अपनी फिल्म ‘मिट्टी’ का फर्स्ट लुक हमने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आउट किया, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।

चंदन कन्हैया उपाध्याय ने कहा कि ‘मिट्टी’ एक शानदार कहानी वाली फिल्म है। इसमें यश कुमार लीड रोल में हैं। यह फिल्म देश की एकता और अखंडता का संदेश देने वाली होगी। साथ ही इसमें देश की मिट्टी के साथ जुड़े हुए इमोशन को भी हमने दिखाने का प्रयास इस फिल्म के माध्यम से किया है। उम्मीद है दर्शकों को हमारा यह प्रयास पसंद आएगा। फिल्म में गीत – संगीत भी कर्णप्रिय हैं। संवाद दिल को छू लेने वाले हैं। यह एक बेस्ट कमर्शियल फिल्म होने वाली है, जो एक सकारात्मक संदेश के साथ बेहतरीन मनोरंजन दर्शकों के लिए होगी। इसलिए हम दर्शकों से आग्रह करेंगे कि फिल्म जब भी रिलीज हो आप जरूर देखें। इसका निर्माण भव्यता के साथ हुआ है.

आपको बता दें कि ब्लू कोरल्स इंटरटेनमेंट प्रा. लि. प्रस्तुत फिल्म ‘मिट्टी’ के निर्माता अरविंद प्रकाश और प्रेम शंकर हैं। कान्सेप्ट डॉ बिन्दु सिन्हा का है। संगीत ओम झा और गीत डॉ कृष्णा शर्मा, विनय निर्मल, उमा लाल यादव और संतोष राजा का है। लेखक मनोज पांडेय हैं। डीओपी देवेन्द्र तिवारी हैं। कोरियोग्राफर राम देवन हैं। कार्यकारी निर्माता पंकज सिन्हा हैं और पीआरओ रंजन सिन्हा (Ranjan Sinha)हैं।

By anandkumar

आनंद ने कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है और मास्टर स्तर पर मार्केटिंग और मीडिया मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने बाजार और सामाजिक अनुसंधान में एक दशक से अधिक समय तक काम किया। दोनों काम के दायित्वों के कारण और व्यक्तिगत रूचि के लिए भी, उन्होंने पूरे भारत में यात्राएं की हैं। वर्तमान में, वह भारत के 500+ में घूमने, अथवा काम के सिलसिले में जा चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों से, वह पटना, बिहार में स्थित है, और इन दिनों संस्कृत विषय से स्नातक (शास्त्री) की पढ़ाई पूरी कर रहें है। एक सामग्री लेखक के रूप में, उनके पास OpIndia, IChowk, और कई अन्य वेबसाइटों और ब्लॉगों पर कई लेख हैं। भगवद् गीता पर उनकी पहली पुस्तक "गीतायन" अमेज़न पर बेस्ट सेलर रह चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *