वैसे तो अभी मार्च का महीना भी नहीं आया, लेकिन भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में होली की धूम अभी से देखने को मिल रही है। भोजपुरी में एक से बढ़कर एक होली गीत रिलीज किए जा रहे हैं, ताकि इस बार फागुन में होली का नया रंग लोगों पर चढ़े। इस कोशिश में भोजपुरी के हिट मशीन और सुपर स्टार सिंगर – एक्टर खेसारीलाल यादव का नया गाना रिलीज हो गया, जो धमाल मचा रहा है। खेसारीलाल यादव का यह गाना है -‘गाल’ में गुलाल, जिसे आज ARG Film के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। गाने पर आ रहे कमेंट्स से प्रतीत होता है कि खेसारी के फैंस अभी से ही होली के रंग में सराबोर होने लगे हैं।

खेसारीलाल यादव ने होली स्पेशल सॉन्ग ‘गाल में गुलाल’ को नेहा राज के साथ मिलकर गाया है। जबकि इस गाने के म्यूजिक वीडियो में नीलू शंकर सिंह, खेसारीलाल यादव के साथ होली खेलती दिखाई दे रही हैं। गाने का थीम एक शैतान देवर और भाभी के बीच होली के दिनों में हंसी ठिठोली है। ऐसे प्रसंग अक्सर भोजपुरी के लोकगीतों में देखने को मिलते हैं और होली गीतों में भी इसकी झलक बखूबी मिलती है। उसे हमने अपने इस गाने में नए अंदाज से पिरोया है और अब यह गाना आप सबों के सामने है। ये कहना है खेसारीलाल यादव का। उन्होंने कहा कि यह गाना सभी ऑडियन्स के लिए होली का तोहफा है। इसे खूब प्यार और आशीर्वाद दीजिए।

गौरतलब है कि गाना ‘गाल में गुलाल’का मजेदार वीडियो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। साथ ही इस गाने को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। इस गाने का लिरिक्स पवन पांडेय और राहुल यादव ने तैयार किया है। म्यूजिक दीपक दिलकश का है। अरैन्जर पवन यादव हैं। कोरियोग्राफर टीम लकी विश्वकर्मा का है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

By anandkumar

आनंद ने कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है और मास्टर स्तर पर मार्केटिंग और मीडिया मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने बाजार और सामाजिक अनुसंधान में एक दशक से अधिक समय तक काम किया। दोनों काम के दायित्वों के कारण और व्यक्तिगत रूचि के लिए भी, उन्होंने पूरे भारत में यात्राएं की हैं। वर्तमान में, वह भारत के 500+ में घूमने, अथवा काम के सिलसिले में जा चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों से, वह पटना, बिहार में स्थित है, और इन दिनों संस्कृत विषय से स्नातक (शास्त्री) की पढ़ाई पूरी कर रहें है। एक सामग्री लेखक के रूप में, उनके पास OpIndia, IChowk, और कई अन्य वेबसाइटों और ब्लॉगों पर कई लेख हैं। भगवद् गीता पर उनकी पहली पुस्तक "गीतायन" अमेज़न पर बेस्ट सेलर रह चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *