पटना सिटी। दो दिवसीय पटना साहिब महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को गीत, संगीत के साथ नृत्य देखने को मिला। शुरुआत बिहार गौरव गान से हुआ। इसके बाद कलाकार अनिल रश्मि ने ये रेशमी जुल्फें और ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा… पेश किया। लावण्या राज ने कत्थक पेश किया। लोक गायक सत्येन्द्र संगीत ने गुरु वंदना के बाद है गंगा मैया तोहे पियरी चढ़इबो… पेश कर गलियों बटोरीं।
कॉमेडियन एहसान कुरैशी ने अपनी कॉमेडी से लोगों को गुदगुदाने का काम किया। देवेंद्रपाल सिंह ने भी गीतों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर कलाकारों ने गिद्धा व भांगड़ा पेश किया। पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित पटना साहिब महोत्सव दो साल के अंतराल के बाद 14 और 15 अप्रैल को सिटी स्कूल के मैदान में संपन्न हुआ।