EID 2023 Moon sighted in all cities including Lucknow Eid celebrated on April 22



चांद का दीदार करते मरकजी चांद कमेटी के सदस्य
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलविदा की नमाज में रमजान के रुखसत हाेने के एलान के बाद शाम को ईद का चांद दिखने का एलान भी हो गया। शुक्रवार को ईद के चांद के दीदार होते ही रोजेदाराें की बेकरार निगाहों में ईद की खुशियां छा गईं। मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने शुक्रवार को इस्लामिक माह शवाल का चांद होने का एलान किया। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार शनिवार को मनाया जाएगा। मरकजी शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने भी शवाल (ईद) का चांद होने का एलान किया। इसके अलावा इदारा शरइया फरंगी महल के अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती अबुल इरफान मियां फरंगी मही ने भी ईद का चांद होने का एलान किया है।

By Automatic RSS Feed

यह खबर या स्टोरी Aware News 24 के कर्मचारियों द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेट फीड से प्रकाशित हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *