पटना : आस्था के महापर्व छठ पर ज्योतिपुंज फाउंडेशन ने छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया। छठ व्रतियों को सूप, नारियल, नींबू सहित पूजन सामग्री का वितरण ज्योतिपुंज फाउंडेशन के संरक्षक डॉ. अभिषेक सिंह द्वारा किया गया। मौके पर उपस्थित डॉ. अभिषेक सिंह ने कहा कि लोक आस्था का यह पर्व लोगों को एक सूत्र में बांध कर रखती है। उन्होंने छठी मैया से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि लोग सुखी और समृद्ध रहें। यह पर्व प्रकृति की पूजा का पर्व है, समता और समानता का संदेश देने वाला पर्व है। मैं कामना करता हूँ की इस पर्व में सभी व्रतियों का अनुष्ठान अच्छे से संपन्न हो और पूरे प्रदेश में सम्पन्नता आए, लोग स्वस्थ्य और निरोग रहें। मौके पर आदित्य, संजय सहित ज्योतिपुंज फाउंडेशन के सभी सदस्य मौजूद रहे।

By anandkumar

आनंद ने कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है और मास्टर स्तर पर मार्केटिंग और मीडिया मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने बाजार और सामाजिक अनुसंधान में एक दशक से अधिक समय तक काम किया। दोनों काम के दायित्वों के कारण और व्यक्तिगत रूचि के लिए भी, उन्होंने पूरे भारत में यात्राएं की हैं। वर्तमान में, वह भारत के 500+ में घूमने, अथवा काम के सिलसिले में जा चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों से, वह पटना, बिहार में स्थित है, और इन दिनों संस्कृत विषय से स्नातक (शास्त्री) की पढ़ाई पूरी कर रहें है। एक सामग्री लेखक के रूप में, उनके पास OpIndia, IChowk, और कई अन्य वेबसाइटों और ब्लॉगों पर कई लेख हैं। भगवद् गीता पर उनकी पहली पुस्तक "गीतायन" अमेज़न पर बेस्ट सेलर रह चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *