पटना, सामाजिक कार्यकता आदित्य नाथ झा को बिस्मिल्लाह खां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया है।
शहनाई नवाज भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां साहब की याद में ‘शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां ट्रस्ट’ के तत्वाधान में बिस्मिल्लाह खां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह-2022 का आयोजन पटना के तारामंडल सभागार में संपन्न हुआ। इस मौके पर कटिहार जिला निवासी आदित्य नाथ झा को सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये बिस्मिल्लाह खां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान 2022से सम्मानित किया गया है।

c02c988d-bfb5-40ac-ac22-871c92022562
आदित्य नाथ झा को पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के.सिन्हा और विधान पार्षद प्रो.नवल किशोर यादव ने मोमेंटो और पौधा और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। आदित्य नाथ झा ने यह सम्मान मिलने पर खुशी जाहिर की और इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिये‘शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां ट्रस्ट’ के अध्यक्ष श्री मुरली मनोहर श्रीवास्तव और श्री बसंत सिन्हा का आभार प्रकट किया है।
गौरतलब है कि आदित्य नाथ झा सामाजिक कार्यो में बढ़ चढकर हिस्सा लेते हैं। आदित्य नाथ झा का मानना है कि समाज सेवा करना पुनीत कार्य है। गरीबों व दीन दुखियों की सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं है।

By anandkumar

आनंद ने कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है और मास्टर स्तर पर मार्केटिंग और मीडिया मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने बाजार और सामाजिक अनुसंधान में एक दशक से अधिक समय तक काम किया। दोनों काम के दायित्वों के कारण और व्यक्तिगत रूचि के लिए भी, उन्होंने पूरे भारत में यात्राएं की हैं। वर्तमान में, वह भारत के 500+ में घूमने, अथवा काम के सिलसिले में जा चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों से, वह पटना, बिहार में स्थित है, और इन दिनों संस्कृत विषय से स्नातक (शास्त्री) की पढ़ाई पूरी कर रहें है। एक सामग्री लेखक के रूप में, उनके पास OpIndia, IChowk, और कई अन्य वेबसाइटों और ब्लॉगों पर कई लेख हैं। भगवद् गीता पर उनकी पहली पुस्तक "गीतायन" अमेज़न पर बेस्ट सेलर रह चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *