युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू का नया भोजपुरी गाना ‘पहिलकी छोड़ देंगे हम’ ने रिलीज होते ही धमाका कर दिया है। इस गाने को आज कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल से सारेगामा हम भोजपुरी के साथ रिलीज किया गया है और यह रिलीज होते ही वायरल होने लगा है। इस गाने में कल्लू के नटखट अंदाज को भुनाया गया है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। सारेगामा हम भोजपुरी लगातार एक से बढ़ कर एक सुपर हिट भोजपुरी गानों का कारवां बना रही है। जिसमें आज कल्लू यह नटखट रोमांटिक गाना भी जुड़ गया है।

गाना ‘पहिलकी छोड़ देंगे हम’ के बाद सारेगामा के एमडी विक्रम मेहरा ने कहा कि भोजपुरी भाषा किसी से कम नहीं और न ही इसकी लोकप्रियता कम है। बस जरूरत है एक क्वालिटी कंटेन्ट के साथ आने की, जिसे दर्शक दिल खोल कर प्यार और आशीर्वाद देते हैं। इस चीज को सारेगामा हम भोजपुरी ने समझा और भुनाया है। आपको जानकार हैरत होगी कि यूट्यूब पर टॉप 10 में बॉलीवुड की गानों को जगह नहीं मिला, लेकिन भोजपुरी गाने ने इस लिस्ट में जगह बनाई। उसमें भी सारेगामा हम भोजपुरी का एक गाना रहा। यह हमारे लिए गर्व की बात है और इस बात का सुकून है कि हमने जिस ट्रेंड को शुरू किया। उसे दर्शकों ने दिल खोल कर गले लगाया और दूसरे मेकर्स भी इस रास्ते पर चल निकले हैं। मेहरा ने कहा कि एक सार्थक भोजपुरी म्यूजिक में कल्लू का गाना ‘पहिलकी छोड़ देंगे हम’ भी आपको समर्पित है। जरूर सुनिए और अपनी राय भी दीजिए।

वहीं, कल्लू ने कहा कि गाना ‘पहिलकी छोड़ देंगे हम’ मस्त गाना है। इसमें सबों को बेहद मजा आने वाला है। यह कमर्सियल होने के साथ बेहद मनोरंजक भी है। हमने इसे खूब इन्जॉय किया और उम्मीद है, हमारा यह गाना आप सबों के जेहान में उतर जाएगा और आपका खूब सारा प्यार और आशीर्वाद मिलेगा। उन्होंने सारेगामा हम भोजपुरी की भी जमकर तारीफ की और कहा कि हम भोजपुरी इस इंडस्ट्री में एक क्रांति लेकर आई है, जिसका समर्थन सबों को करना चाहिए। तभी आपनी माटी की भाषा का स्तर ऊंचा होगा। साथ ही हम आप सबों से आग्रह करेंगे कि आप कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड चैनल को सबस्क्राइब कर लें।

आपको बता दें कि गाना ‘पहिलकी छोड़ देंगे हम’ को अरविंद अकेला कल्लू ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गया है। इस गाने के शानदार म्यूजिक वीडियो में संजना मिश्रा और अंजली झा कल्लू के साथ धमाल मचाती नजर आई हैं। इस गाने के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है और लिरिक्स प्रिंस प्रियदर्शी का है। ईपी सितोष यादव हैं। कोरियोग्राफर प्रेम शर्मा और बिक्रम पासवान हैं।

By anandkumar

आनंद ने कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है और मास्टर स्तर पर मार्केटिंग और मीडिया मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने बाजार और सामाजिक अनुसंधान में एक दशक से अधिक समय तक काम किया। दोनों काम के दायित्वों के कारण और व्यक्तिगत रूचि के लिए भी, उन्होंने पूरे भारत में यात्राएं की हैं। वर्तमान में, वह भारत के 500+ में घूमने, अथवा काम के सिलसिले में जा चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों से, वह पटना, बिहार में स्थित है, और इन दिनों संस्कृत विषय से स्नातक (शास्त्री) की पढ़ाई पूरी कर रहें है। एक सामग्री लेखक के रूप में, उनके पास OpIndia, IChowk, और कई अन्य वेबसाइटों और ब्लॉगों पर कई लेख हैं। भगवद् गीता पर उनकी पहली पुस्तक "गीतायन" अमेज़न पर बेस्ट सेलर रह चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *