मुंबई : भोजपुरी फिल्म जगत के भावी सुपरस्टार अभिनेता सूरज सम्राट माॅंई के सपूत के लिए अनुबंधित किए गए।जिसके निर्माता संजय लाल यादव और संदीप कश्यप,निर्देशक दिलीप कुमार जान,डीओपी जगविंदर होंडा हैं।अनाया फिल्म वर्ल्ड के बैनर तले निर्माणधीन इस फिल्म की शूटिंग आगामी माह जुलाई में उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ में की जाएगी। सूरत सम्राट ने फिल्म के निर्देशक दिलीप जान को विशेष धन्यवाद देते हुए बोला कि हम उनके भरोसा पर खरा उतरने का कोशिश करेंगे अपने अभिनय के द्वारा
ज्ञात हो कि अर्धांगिनी की अपार सफलता के बाद हाल ही में सूरज सम्राट अभिनीत फिल्म पावर ऑफ किन्नर और तेरी दुल्हन सजाऊंगी डिजीटली व सिनेमाघरों में रिलीज हुई।जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया और सफल साबित हुई।वहीं इनकी अन्य कई फिल्में रिलीज के कगार पर हैं।जिनमें सूरज दी रिवेंजर मैन,दिल तुझको पुकारे,मोहब्बत रंग लायेगी,हत्यारा आदि शामिल हैं।सूरज सम्राट लगातार फिल्में कर रहें हैं और इनकी कई फिल्में रिलीज के कगार पर हैं।सूरज सम्राट ने फिल्म के लिए निर्माता निर्देशक को धन्यवाद दिया।देखा जा रहा हैं कि सूरज सम्राट निर्माताओं निर्देशकों की पसंद बनते जा रहें हैं।उम्मीद की जा रहीं हैं कि जिस तरह से सूरज सम्राट आगे बढ़ रहें हैं,जल्दी ही सुपरस्टार की श्रेणी में शामिल हो जायेंगे।

By anandkumar

आनंद ने कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है और मास्टर स्तर पर मार्केटिंग और मीडिया मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने बाजार और सामाजिक अनुसंधान में एक दशक से अधिक समय तक काम किया। दोनों काम के दायित्वों के कारण और व्यक्तिगत रूचि के लिए भी, उन्होंने पूरे भारत में यात्राएं की हैं। वर्तमान में, वह भारत के 500+ में घूमने, अथवा काम के सिलसिले में जा चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों से, वह पटना, बिहार में स्थित है, और इन दिनों संस्कृत विषय से स्नातक (शास्त्री) की पढ़ाई पूरी कर रहें है। एक सामग्री लेखक के रूप में, उनके पास OpIndia, IChowk, और कई अन्य वेबसाइटों और ब्लॉगों पर कई लेख हैं। भगवद् गीता पर उनकी पहली पुस्तक "गीतायन" अमेज़न पर बेस्ट सेलर रह चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed