पटना, संवाददता (18 अक्टूबर 2023) ।

दुर्गा पूजा के अवसर पर पटना में भी अब डांडिया नाइट की संस्कृति तेजी से विकसित हो रही है। इसी कड़ी में राजधानी के पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित चर्चित लिट्रा पब्लिक स्कूल में भी डांडिया नाइट का आयोजन किया गया।

यह डांडिया नाइट कार्यक्रम अंतराराष्ट्री साहित्यिक संस्था सामयिक परिवेश, लिट्रा जूनियर ऑर्गेनाजेज और लिट्रा पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित था।


यह यह कार्यक्रम 5बजे संध्या से शुरु होकर देर रात तक चलता रहा और लोग डांडिया डांस स्टिक के साथ डांडिया रास खेलते रहे और झूमते रहे।

खास बात ये थी कि इस कार्यक्रम में छोटे छोटे बच्चे रंग बिरंगे अंगिया चोली में अपने नन्हें हाथों में डांसिंग स्टिक लिए संगीत के धुनों पर थिरकते देखे गये।

ये बच्चे तो खुद तो भरपूर मस्ती में थे ही साथ ही इनके मासूम नृत्य और हाव-भाव लोगों का मनोरंजन भी कर रहे थे।
इसके अतिरिक्त आम लोग भी रंग बिरंगे कपड़ों में डांडिया स्टिक लिए अपना और दूसरों का मनोरंजन कर रहे थे।

इस कार्यक्रम में सभी उम्र के लोगों ने हिस्सा लिया। पटना के विभिन्न हिस्सों से और खास कर पाटलीपुत्रा कॉलोनी के निवासियों ने भारी संख्या में इस कार्यक्रम में भाग लिया।

स्कूल की डाइरेक्टर एकेडमी और सामयिक परिवेश की संस्थापिका ममता मेहरोत्रा ने मौके पर बताया कि यह डांडिया नाइट खास और अलग इसलिए था कि इसमें कोई वीआईपी गेस्ट नहीं थे। यह आम लोगों के लिए था।

आमलोग ही गेस्ट थे। हां, स्कूली बच्चे जरूर इस कार्यक्रम की खूबसूरती थे, बड़े बुजुर्गों ने भी इसमें शिरकत कर इस कार्यक्रम को समृद्ध किया। उन्होंने कहा कि यह मनोरंजन से भरपूर रहा।

By Shubhendu Prakash

शुभेन्दु प्रकाश 2012 से सुचना और प्रोद्योगिकी के क्षेत्र मे कार्यरत है साथ ही पत्रकारिता भी 2009 से कर रहें हैं | कई प्रिंट और इलेक्ट्रनिक मीडिया के लिए काम किया साथ ही ये आईटी services भी मुहैया करवाते हैं | 2020 से शुभेन्दु ने कोरोना को देखते हुए फुल टाइम मे जर्नलिज्म करने का निर्णय लिया अभी ये माटी की पुकार हिंदी माशिक पत्रिका में समाचार सम्पादक के पद पर कार्यरत है साथ ही aware news 24 का भी संचालन कर रहे हैं , शुभेन्दु बहुत सारे न्यूज़ पोर्टल तथा youtube चैनल को भी अपना योगदान देते हैं | अभी भी शुभेन्दु Golden Enterprises नामक फर्म का भी संचालन कर रहें हैं और बेहतर आईटी सेवा के लिए भी कार्य कर रहें हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *