भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इस फेस्टिव सीजन में गाना लहँगे की धूम दिखाई दे रही है। यही वजह है अब तक इस सब्जेक्ट पर अब तक रिलीज सभी गाने खूब वायरल हो रहे हैं। इनमें एक गाना ‘ये गोटेदार लहँगा’ 12 अक्टूबर को रिलीज हुआ है और एक ही दिन में इस गाने को 1 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। गाना ‘ये गोटेदार लहँगा’ प्रसिद्ध म्यूजिक चैनल सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज हुई है। इस गाने को लोकप्रिय सिंगर शिल्पी राज ने लोकगायक नीलकमल सिंह के साथ मिलकर गया है।

इस गाने को लेकर सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा ने बताया कि गाना ‘ये गोटेदार लहँगा’ बेहद खूबसूरत है, जो भोजपुरी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। सारेगामा हम भोजपुरी अपनी सोच और विजन के अनुसार भोजपुरी संगीत का एक मनोरम कारवां बना रही है, जिसमें भोजपुरी के श्रोताओं का उत्साहजनक सहयोग भी मिल रहा है। यही वजह है कि हमारे चैनल से रिलीज गानों को हर वर्ग और समुदाय के लोग न सिर्फ पसंद कर रहे हैं, बल्कि हमें और भी अच्छे गानों के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सारेगामा हम भोजपुरी सभी प्रतिभाशाली कलाकारों का सम्मान करती है और उन्हें एक बेहतर मंच प्रदान करती है।

आपको बता दें कि गाना ‘ये गोटेदार लहँगा’ बॉलीवुड गाने के इन्फ़लुएंस में बनी है, लेकिन प्रस्तुति भोजपुरी अंदाज में है। गाने का डांस वीडियो भी बेहद आकर्षक बना है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। गाने के म्यूजिक वीडियो में शिल्पी राघवानी ने खूब धमाल मचाया है। म्यूजिक आर्या शर्मा का है। लिरिक्स आशुतोष तिवारी का है। निर्देशक बिभानशु तिवारी हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं और एडिटर आनंद कुमार हैं। कोरियोग्राफी विक्रम राजपूत और डीओपी महेश वेंकट हैं।

By anandkumar

आनंद ने कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है और मास्टर स्तर पर मार्केटिंग और मीडिया मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने बाजार और सामाजिक अनुसंधान में एक दशक से अधिक समय तक काम किया। दोनों काम के दायित्वों के कारण और व्यक्तिगत रूचि के लिए भी, उन्होंने पूरे भारत में यात्राएं की हैं। वर्तमान में, वह भारत के 500+ में घूमने, अथवा काम के सिलसिले में जा चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों से, वह पटना, बिहार में स्थित है, और इन दिनों संस्कृत विषय से स्नातक (शास्त्री) की पढ़ाई पूरी कर रहें है। एक सामग्री लेखक के रूप में, उनके पास OpIndia, IChowk, और कई अन्य वेबसाइटों और ब्लॉगों पर कई लेख हैं। भगवद् गीता पर उनकी पहली पुस्तक "गीतायन" अमेज़न पर बेस्ट सेलर रह चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed