पटना, 12 फरवरी :: कोशी नव निर्माण मंच ने 30 जनवरी से 13 फरवरी तक कोशी से पटना तक सत्याग्रह पदयात्रा चला रही है। इस क्रम में 12 फरवरी को यह पदयात्रा पटना पहुंची और पटना में पदयात्रा की। उक्त जानकारी “राम जानकी प्रगति सेवा संस्थान” एवम “सम्भव” संस्थान की संस्थापिका सचिव अर्पणा बाला ने दी।

उन्होंने बताया कि कोशी नव निर्माण मंच के तहत “गांधी के रास्ते, कोशी पीड़ितों के न्याय वास्ते” सत्याग्रह पदयात्रा शुरू की गई है। कोशी से चलकर अन्य जगहों से गुजरते हुए आज सुबह राज्य की राजधानी पटना में प्रवेश किया है।

अर्पणा बाला ने बताया कि पटना के गाय घाट पुल के नीचे से प्रातः साढ़े नौ बजे कुम्हार गुमटी होते हुए, पुरानी बाईपास, राजेन्द्र नगर टर्मिनल, करबिगहिया स्टेशन, मीठापुर सब्जी मंडी होते हुए गर्दानीबाग पहुंची और यहां सत्याग्रह शुरू किया।

उन्होंने बताया कि पटना में “राम जानकी प्रगति सेवा संस्थान” एवम “सम्भव” संस्थान के साथ पटना निवासी, मीडिया कर्मी सहित अन्य लोगों ने पदयात्रियों से वार्ता कर पदयात्रा में शामिल हुए।
———-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed