जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 14 अप्रैल ::

पटना के दीघा निवासी राकेश झा ने
ह्यूमन राइट्स डिफेंडर कार्यालय आकर लिखित आवेदन देते हुए अनुरोध किया कि उन्हें मदद किया जाय। आवेदन पर संज्ञान लेते हुए ह्यूमन राइट्स डिफेंडर की टीम ने वृहस्पतिवार को दीघा थाना जाकर सनहा स्वीकार कराया। उक्त जानकारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रश्मि सिन्हा ने दी।

उन्होंने बताया गया कि आवेदन के माध्यम से राकेश झा ने बताया है कि
उनकी पत्नी उन्हें प्रतारित कर रही है। उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर 9साल की बच्ची के साथ किसी अन्य व्यक्ति के साथ रह रही है और बार बार उन्हें विभिन्न तरह से तंग कर रही है। श्री झा तंग आकर पटना के दीघा थाना जाकर आवेदन दिया। लेकिन थाना द्वारा कोई कारवाई नही की गई। परिणाम स्वरूप वह वार बार प्रतारित हो रहे हैं।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रश्मि सिन्हा ने बताया कि ह्यूमन राइट्स डिफेंडर की टीम जिसमें संस्थापिका सह राष्ट्रीय महासचिव पूजा सिन्हा, उप संस्थापिका सह राष्ट्रीय महासचिव (एस सी/एस टी) आशा देवी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रश्मि सिन्हा, राष्ट्रीय सहायक सचिव किरण, राष्ट्रीय निगरानी सरिता देवी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुरज कुमार शामिल थे,
ने पहल कर राकेश झा और उनकी माता जी को साथ लेकर दीघा थाना पहुंची।

उन्होंने बताया कि ह्यूमन राइट्स डिफेंडर की टीम ने राकेश झा के संदर्भ में पूरी मामला से थाना को अवगत कराया। वस्तुस्थिति को समझने के बाद थाना ने सनहा स्वीकार करते हुए करवाई करने का आश्वासन दिया।
—————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *