Headlines

मधुबनी में योग पर कार्यक्रम आयोजित किया मिथिला चित्रकला संस्थान

पटना (मधुबनी), 6 अप्रैल 2024 :: मिथिला चित्रकला संस्थान, मधुबनी में एक दिवसीय योग पर व्याख्यान-सह- योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग पर व्याख्यान, प्राणायाम, ध्यान एवं योग निंद्रा अवधेश झा द्वारा कराया गया तथा विभिन्न आसनों का अभ्यास स्वामी रितेश मिश्र द्वारा कराया गया।

उक्त अवसर पर ट्रस्टी एवं अंतराष्ट्रीय योग समन्वयक, ज्योतिर्मय ट्रस्ट (यूनिट ऑफ योग रिसर्च फाउंडेशन, मियामी, फ्लोरिडा, यूएसए) अवधेश झा ने कहा कि योग की प्रासंगिकता आधुनिक काल में स्वास्थ्य और आध्यात्मिक दृष्टि दोनों से है इसलिए इसे अपने जीवन में धारण करना चाहिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार योग विद्यालय, मुंगेर से योग प्रशिक्षित हैं तथा ज्योतिर्मय ट्रस्ट के विशेष योग प्रशिक्षक स्वामी रितेश मिश्र ने गुल्फ नमन, ताड़ासन, कटी चक्रासन, सूर्य नमस्कार, तितली आसन, तीर – नीर योग क्रीड़ा आदि का अभ्यास कराया।

कार्यक्रम में संस्था के निदेशक वीरेन्द्र प्रसाद, आई.ए.एस.; पद्मश्री बौआ देवी, पद्मश्री दुलारी देवी, पद्मश्री शिवम पासवान, वरीय आचार्य डॉ रानी झा, वरीय आचार्य संजय कुमार जायसवाल, वरीय आचार्य प्रतीक प्रभाकर, प्रशाखा पदाधिकारी दिलीप झा, लेखा पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद सहित डिग्री कोर्स तथा सर्टिफिकेट कोर्स के सभी छात्र – छात्रा उपस्थित थे।

श्री झा को पद्मश्री बौआ देवी एवं पद्मश्री दुलारी देवी द्वारा पाग तथा अंग वस्त्र द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं पद्मश्री शिवम पासवान एवं प्रशाखा पदाधिकारी दिलीप झा द्वारा स्वामी रितेश मिश्र को पाग तथा अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।
———

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *