पटना,15 फरवरी :: बिहार के पर्यटन मंत्री प्रेम कुमार ने याशिका म्यूजिक इंटरटेनमेंट बैनर तले निर्मित व रविन्द्र कुमार द्वारा निर्देशित “बेकरारी” एवं “कसक” हिन्दी लव सॉंग को रिलीज किया। उक्त जानकारी देते हुए रविन्द्र कुमार ने बताया कि उक्त अवसर पर बिहार के पर्यटन मंत्री प्रेम कुमार,पूर्व विधायक (एम एल सी) रणवीर नंदन प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी राजीव रंजन, याशिका म्यूजिक इंटरटेनमेंट के निर्माता विजय कुमार, निर्देशक रविन्द्र कुमार सहित कई गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में डॉ. प्रेम कुमार, रणवीर नंदन, राजीव रंजन एवं अतिथियों को अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर उनका सम्मान किया गया।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में याशिका म्यूजिक इंटरटेनमेंट सिनेमा से जुड़े हिन्दी फिल्म निर्माता सुरेश चौधरी, फिल्म निर्देशक रविन्द्र कुमार, एक्टर
विजय रॉकस्टार, गायक रोहित कुमार, संगीतकार राजकमल सिंह, एक्ट्रेस स्मृति ठाकुर, डीओपी बंटी राज, एडिटर
पवन यादव, मेकअप आर्टिस्ट विजय कुमार, एक्ट्रेस खुशी सिंह एवम सौम्या पोखरेल, प्रोडक्शन विनय कुमार, संतोष कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों को पर्यटन मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने सम्मानित किया। “बेकरारी” और “कसक” सॉन्ग में नेपाल के खूबसूरत वादियों में फिल्माया गया “बेक़रारी” को देखकर उपस्थित अतिथियों ने सराहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की फिल्म नीति की तर्ज पर बिहार में भी कलाकारों के लिए एक फिल्म नीति बननी चाहिए, इसके लिए सरकार से चर्चा कर अनुशंसा करने का पहल किया जायेगा।

रणवीर नंदन ने कहा कि बिहार में फिल्म सिटी का निर्माण होना चाहिए ताकि बिहार के कलाकारों को काम की तलाश में इधर-उधर जाना नहीं पड़े।

भाजपा प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि आने वाले समय में बिहार भोजपुरी फिल्म के लिए ही नहीं, बल्कि हिन्दी फिल्मों के निर्माण के लिए भी जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि सॉन्ग के सिंगर रोहित कुमार हैं जो पटना के जाने-माने सिंगर हैं और गायकी के क्षेत्र में कई सम्मान एवम अवार्ड प्राप्त कर चुके हैं।

याशिका म्यूजिक इंटरटेनमेंट के निर्माता विजय कुमार ने कार्यक्रम में आए हुए नए क्रिएटरो को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपने आप को रील और इंस्टाग्राम तक ही सीमित नहीं रखें, इन सब से एक कदम आगे बढ़कर एलबम में डांस और अभिनय को सशक्त करने का प्रयास करें।

“बेकरारी” सॉन्ग के निर्देशक रविन्द्र कुमार ने कहा कि बिहार में शूटिंग की व्यापक संभावनाएं हैं, बिहार में टैलेंट की भी कमी नहीं है, कमी है तो बस एक फिल्म नीति बनाने की। सरकार के सहयोग के बिना बिहार में सिनेमा का विकास हो पाना संभव नहीं है। याशिका म्यूजिक इंटरटेनमेंट जल्द ही फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखेंगी, जिसमे बिहार के कलाकारों एवं टेक्निशियनों को काम करने का मौका मिलेगा।

उन्होंने बताया कि फीमेल वॉइस कीर्ति सिंह ने प्रदान की है, जो नई दिल्ली की जानी-मानी गायिका और स्टेज परफॉर्मर हैं। वही दूसरी तरफ अपने गीतो से मो.मेराज और विनय कुमार ने दर्शकों का मन मोह लिया है। इन गीतों को संगीत से संवारा हैं बिहार के जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर राजकमल सिन्हा ने नेपाल के काठमांडू और पोखरा में फिल्माए गए सॉन्ग के दृश्यों को कैमरे में कैद बंटी राज एवम पवन यादव ने किया। नृत्य निर्देशक हनी पांडे हैं, जो सैंकड़ों एलबम में अपने नृत्य निर्देशन का जलवा बिखेर चुके हैं। रूप सज्जा विजय कुमार ने किया हैं। शूटिंग के दरमियान प्रोडक्शन कार्य को विनय कुमार संभाला है।
मुख्य कलाकार के रूप में विजय कुमार, स्मृति ठाकुर और खुशी सिंह ने काम किया हैं।
——-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *