13 मई को रिलीज होगा चिंटू और आम्रपाली की फ़िल्म ‘लव विवाह.Com

वर्ल्ड वाइड फ़िल्म प्रोडक्शन की रत्नाकर कुमार प्रस्तुत भोजपुरी फ़िल्म ‘लव विवाह.Com 13 मई को रिलीज होगी। फ़िल्म ‘लव विवाह.Com एक रोमांटिक पारिवारिक फ़िल्म है, जिसके ट्रेलर को लोगों ने खूब पसंद किया था। तभी इस सबों को इस फ़िल्म के रिलीज का इंतजार था, जो अब 13 मई को खत्म होने वाला है। इसकी जानकारी फ़िल्म के निर्माता प्रदीप सिंह, प्रतीक सिंह और कोमल जी ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि फ़िल्म ‘लव विवाह.Com का ट्रेलर सबों को खूब पसंद आया है। ऑडियन्स की भारी डिमांड पर हम अब इस फ़िल्म को रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए हमने 13 मई का डेट रखा है।

फ़िल्म ‘लव विवाह.Com में लीड रोल में प्रदीप पांडेय चिंटू और सुपर हॉट आम्रपाली दुबे हैं। फ़िल्म के पोस्टर और ट्रेलर तक में आम्रपाली दुबे और प्रदीप पांडेय की जोड़ी को खूब सराहा गया है। बस अब सबों को इंतजार उनकी इस मच अवेटेड फ़िल्म का, जो 13 मई को दर्शकों के समक्ष होगी। फ़िल्म का रिलीज डेट आने के बाद उत्साहित प्रदीप पांडेय चिंटू ने कहा कि सबों का इंतजार खत्म होने वाला है। इस फ़िल्म का निर्माण बेहद भव्यता के साथ हुआ है। भोजपुरी फिल्में कई बनी, लेकिन यह उन सब से बेहद अलग है। फ़िल्म की कहानी, गाने, संवाद, स्क्रीप्ले आदि सभी काफी अलग और कैची हैं, जो दर्शकों के सीधे दिल में उतर जाएगा।

फ़िल्म ‘लव विवाह.Com को अनंजय रघुराज ने डायरेक्ट किया है, और कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। अनंजय पूर्व में पटना से पाकिस्तान, मेहंदी लगा के रखना आदि फ़िल्मों का निर्माण कर चुके हैं। वे अब इस फ़िल्म से पहली बार निर्देशन में हाथ आजमा रहे हैं। उनकी पहली फ़िल्म रिलीज हो रही है। उनकी पहचान हमेशा संदेश परक और सामाजिक कहानी पर फ़िल्म बनाने की रही है। यह फ़िल्म भी उसी तरह की है। इस फ़िल्म में गाना और संवाद बेहतरीन है। फ़िल्म के सह निर्माता पदम् सिंह हैं। पटकथा राकेश तिवारी, संगीत रजनीश मिश्रा और गीत श्याम देहाती, राजेश मिश्रा व आजाद सिंह का है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। एक्शन दिलीप यादव, कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी और डीओपी बासु का हैं।

By anandkumar

आनंद ने कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है और मास्टर स्तर पर मार्केटिंग और मीडिया मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने बाजार और सामाजिक अनुसंधान में एक दशक से अधिक समय तक काम किया। दोनों काम के दायित्वों के कारण और व्यक्तिगत रूचि के लिए भी, उन्होंने पूरे भारत में यात्राएं की हैं। वर्तमान में, वह भारत के 500+ में घूमने, अथवा काम के सिलसिले में जा चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों से, वह पटना, बिहार में स्थित है, और इन दिनों संस्कृत विषय से स्नातक (शास्त्री) की पढ़ाई पूरी कर रहें है। एक सामग्री लेखक के रूप में, उनके पास OpIndia, IChowk, और कई अन्य वेबसाइटों और ब्लॉगों पर कई लेख हैं। भगवद् गीता पर उनकी पहली पुस्तक "गीतायन" अमेज़न पर बेस्ट सेलर रह चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *