2.90 लाख km/h की स्पीड से आ रहा एक और धूमकेतु! ग्रीन कॉमेट से होगा कई गुना ज्यादा चमकीला! इस दिन देगा दिखाई

खगोल वैज्ञानिकों ने एक और धूमकेतु या अंग्रेजी में, कॉमेट (comet) को खोजा है। यह कॉमेट तेजी से सूरज की तरफ गतिमान है और जब यह सूरज के नजदीक पहुंचेगा तो बहुत ही चमकीला दिखाई देगा, ऐसी संभावना बताई गई है। इसका कॉमेट का नाम C/2023 A3 (Tsuchinshan-ATLAS) रखा गया है। रोमांचित करने वाली जानकारी ये है कि यह इतना चमकीला होगा कि अब तक के सबसे ज्यादा चमकीले तारे के रूप में दिखाई देगा। इसके पीछे एक लम्बी पूंछ बनने की संभावना भी बताई गई है। आइए आपको बताते हैं कि इसकी पूरी स्थिति के बारे में। 

अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने C/2023 A3 नाम के धूमकेतु के बारे में जानकारी दी है। बीबीसी की स्काई एट नाइट मैग्जीन के अनुसार, यह कॉमेट अगले साल सूरज के सबसे नजदीक होगा, जिसे पेरिहीलियन पॉइंट कहते हैं। पेरिहीलियन ऐसे बिंदु को कहते हैं जब कोई खगोलीय पिंड या वस्तु सूरज के निकटतम बिंदु पर पहुंच जाती है। इस नए कॉमेट के बारे में कहा जा रहा है कि यह सूरज के पास जाकर बहुत चमकीला हो जाएगा और इसका मेग्नीट्यूड 7.0 होगा। यह 28 सितंबर 2024 को अपने पेरिहीलियन पर पहुंच जाएगा। 

रिपोर्ट के मुताबिक इस धूमकेतु की खोज एस्ट्रॉयड टेरेस्ट्रिअल लास्ट अलर्ट सिस्टम (ATLAS) ने की है जो कि साउथ अफ्रीका में तैनात टेलीस्कोप है। इसे 22 फरवरी 2023 को खोजा गया है। वहीं, चीन स्थित पर्पल माउंटेन ऑब्जर्वेटरी पर भी वैज्ञानिकों ने इसे 9 जनवरी 2023 को देखा था जिसके कारण इसके नाम में Tsuchinshan शब्द भी जोड़ा गया है। देखे जाने के समय पर यह सूरज से 7.3 AU (एस्ट्रॉनॉमिकल यूनिट) की दूरी पर था।  

कॉमेट के बारे में स्टडी करने के बाद वैज्ञानिकों द्वारा बताया गया है कि यह कॉमेट 80,660 सालों में सूरज का एक चक्कर पूरा करता है। मार्च 2023 में इसकी स्थिति की बात करें तो कहा गया है कि यह अभी शनि और बृहस्पति ग्रहों की कक्षाओँ के बीच में है। धरती के करीब आने के समय के बारे में कहा गया है कि यह 13 अक्टूबर 2024 को धरती के सबसे करीब से होकर गुजरेगा। इसकी स्पीड 2,90,664 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई गई है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर अनुमान सही साबित होता है यह धरती के पश्चिमी आसमान में साफतौर पर देखा जा सकेगा। इसके पीछे एक लम्बी टेल, यानि पूंछ बनने की भी पुरजोर संभावना बताई गई है। 13 अक्टूबर 2024 को जब यह धरती और सूरज के बीच में से गुजर रहा होगा तो यह बहुत चमकीला दिखाई देगा। हाल ही में C/2022 E3 (ZTF) नाम के ग्रीन कॉमेट को अंतरिक्ष में देखा गया था। यह करीबन 50 हजार साल पहले पृथ्वी के पास से गुजरा था। यह धूमकेतु 1 फरवरी को पृथ्‍वी के सबसे करीब से गुजरा था। C/2023 A3 इससे भी चमकीला होने की बात कही गई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *