समाचार सार राष्ट्रीय खबरों का बुलेटिन वो खबरे जिससे हो जनता का सीधा सरोकार Episode #6

नमस्कार मेरा नाम है शुभेन्दु प्रकाश और आप देखना शुरू कर चुके हैं समाचार सार जिसमे हम दिखाते हैं आपको राष्ट्रीय खबरे जिनसे हो आप सरोकार

सबसे पहले आज के मुख्य समाचार

 

  1. जगन्नाथ पुरी में आज रथ यात्रा शुरू हुई। हजारों की संख्या में श्रद्धालु रथ यात्रा में भाग लेने और श्रीकृष्ण बलराम तथा सुभद्रा के दर्शनों को पुरी पहुँच रहे हैं।
  2. गर्म हवाओं का असर पूरे मध्य एवं उत्तरी भारत के क्षेत्रों में जारी है और इसी बीच कल मध्य प्रदेश में तेज बारिश के होने की आशंका जताई गयी है।
  3. सर्वोच्च न्यायलय ने पश्चिम बंगाल सरकार की कोलकाता हाई कोर्ट के विरुद्ध दी गयी अर्जी रद्द कर दी है। ये अर्जी केन्द्रीय सुरक्षा बलों की पंचायत चुनावों में नियुक्ति न करने के सन्दर्भ में थी।
  4. गीता प्रेस को गाँधी शांति पुरस्कार दिए जाने पर जयराम रमेश की टिप्पणी के बाद विवाद शुरू हो गया था। आज गीता प्रेस की ओर से कहा गया है कि उन्हें सम्मान तो स्वीकार है, लेकिन वो इससे जुड़ी धनराशी नहीं लेंगे।
  5. मध्य प्रदेश: मुरैना में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के प्रभाव के कारण हुई भारी बारिश के बाद शहर में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई।
  6. 22-23 जून को G20 बैठक की मेजबानी करेगा पटना।
  7. स्वामीनाथन जानकीरमन को तीन साल की अवधि के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर के रूप में नियुक्त किया गया.

8. सिंधिया ने इंडिगो-एयरबस सौदे के भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पर कहा, ‘नागरिक उड्डयन में हर डॉलर का निवेश…’

9. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने छत्तीसगढ़ के तिरिया गांव के पास सीपीआई (माओवादी) या नक्सली गुर्गों द्वारा सुरक्षा बलों पर 2019 के हमले के लिए एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

अब समाचार विस्तार से –

 

जगन्नाथ पुरी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रथयात्रा निकाली जा रही है। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर रथ यात्रा के लिए बनाये जा रहे रथों के निर्माण की प्रक्रिया की तस्वीरें वायरल होती रही हैं। जगन्नाथ पुरी की रथ यात्रा में तीन रथ होते हैं। इन रथों का निर्माण अक्षय तृतीया से आरंभ होता है। करीब 150 कलाकारों ने दो महीने के प्रयासों से इन रथों का निर्माण पूरा किया। भगवान जगन्नाथ के रथ का नाम नंदीघोष होता है, भाई बलराम तालध्वज पर और बहन सुभद्रा दर्पदलन नाम के रथ पर सवार होती हैं। इस वर्ष करीब 15 लाख लोगों की पुरी रथ यात्रा में आने की संभावना है।

 

बिहार के गया में 58 लोगों को लू की चपेट में आने के कारण अस्पताल में भर्ती करना पड़ा जहाँ दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मध्य भारत में जहाँ तेज लू का प्रकोप जारी है, वहीँ दूसरी ओर राजस्थान बीपरजॉय से बेहाल है। मध्य प्रदेश में कल परसों तक बरसात के शुरू होने की बात की जा रही है। पर्यावरण में बदलावों के प्रति सचेत होने के लिए शायद ये हम सभी के लिए चेतावनी है। अधिक से अधिक पेड़ लगाने, उर्जा का प्रयोग सोच समझ कर करने जैसी शुरुआत अगर हमने आज नहीं की तो संभवतः आने वाले वर्षों में हमें और भीषण गर्मी तथा ठण्ड का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।

 

पश्चिम बंगाल में हाल ही में चुनावों में हुई हिंसा को लेकर कोलकाता उच्च न्यायालय के फैसले की भाजपा ने प्रशंसा की थी। लोकसभा चुनावों के दौरान और उसके बाद वहाँ जैसी हिंसा देखने को मिली उसके बाद कोलकाता उच्च न्यायालय ने भी पंचायत चुनावों में केन्द्रीय सुरक्षा बालों की तैनाती की वकालत की थी। इसके बाद ममता बेनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार ने केन्द्रीय बलों की तैनाती को रोकने के लिए उच्च न्यायालय के आदेश को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी। पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार की इस याचिका को माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया है। अब पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव केन्द्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती में होंगे।

 

गीता प्रेस को गाँधी शांति पुरस्कार दिए जाने पर जयराम रमेश और कांग्रेस बुरी तरह बिफरे हुए थे। उनके बयानों की कल से संत समाज और आम नागरिकों में काफी निंदा हुई। इस संबंध में जयराम रमेश ने टिप्पणी की थी कि गीता प्रेस को पुरस्कार दिया जाना नाथूराम गोडसे को गाँधी पुरस्कार दिए जाने जैसा है। गीता प्रेस की तुलना गोडसे से किये जाने से कई लोग खासे नाराज रहे और ये टीवी डिबेटो का भी विषय रहा।

गीता प्रेस के मेनेजर लालमणि तिवारी ने आज बताया है कि गीता प्रेस किसी भी तरह का दान या पुरस्कार स्वीकार नहीं करता। अंग्रेजों के शासन के दौर में स्थापित हुआ गीता प्रेस धर्मिक पुस्तकों के सबसे बड़े और लोकप्रिय प्रकाशन के रूप में जाना जाता है। गीता, रामायण और रामचरितमानस जैसी पुस्तकें काफी कम मूल्य पर उपलब्ध करवाने के लिए इसकी लम्बे समय से प्रतिष्ठा है। ऐसे में जयराम रमेश के बयान पर विवाद खड़ा होना तय था।

यहाँ ध्यान देने लायक है कि अभी हाल में दिल्ली में लगे अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले में सबसे अधिक भीड़ गीता प्रेस के ही स्टाल पर देखी गयी थी। हाल में उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ नेताओं द्वारा रामचरितमानस पर जो टिप्पणियाँ की हैं, उनके कारण भी जो रामचरितमानस की प्रतियाँ बांटी जा रही हैं, वो अधिकतर गीता प्रेस की होती हैं। ऐसा लगता है कि विरोध इस संस्था का नुकसान करने के बदले इसका फैलाव और बढ़ा ही देता है।

मध्य प्रदेश: मुरैना में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के प्रभाव के कारण हुई भारी बारिश के बाद शहर में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई। जलभराव के कराण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मुरैना के कलेक्टर, अंकित अस्थाना, ने कहा की बिपरजॉय के प्रभाव से काफी बारिश हुई है जिसकी वजह से कई गांव में ऐसी स्थिति हुई है। तत्काल हमने उस जगह पर आवश्यकता के सामान पहुंचाए और रेस्क्यू किया है। हमने पिछले महीने से जिला कंट्रोल रूम तैयार रखा था और हमने तैयारी भी कर रखी थी

22-23 जून को G20 बैठक की मेजबानी करेगा पटना। लेबर एंगेजमेंट ग्रुप की G20 बैठक में करीब 150 प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा। गांधी मैदान के पास सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर में 22 जून को होगा उद्घाटन समारोह का आयोजन। आज बिहार आई पि आर डी ने इसकी सुचना ट्विटर पर एक विडियो के माध्यम से आइये देखते हैं ये विडियो

Reserve Bank New Deputy Governor: स्वामीनाथन जानकीरमन महेश कुमार जैन का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 22 जून को समाप्त हो रहा है। जैन को जून 2018 में तीन साल के लिए डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया था। उन्हें जून 2021 में दो साल की अवधि के लिए फिर से नियुक्त किया गया था।

भारत सरकार ने मंगलवार को स्वामीनाथन जानकीरमन को भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर के रूप में नियुक्त किया है। जानकीरमन, वर्तमान में भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंध निदेशक के पद पर हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी नियुक्ति ज्वाइन करने की तारीख से तीन वर्षों के लिए की गई है।

स्वामीनाथन जानकीरमन महेश कुमार जैन का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 22 जून को समाप्त हो रहा है। जैन को जून 2018 में तीन साल के लिए डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया था। उन्हें जून 2021 में दो साल की अवधि के लिए फिर से नियुक्त किया गया था।

जैन पर्यवेक्षण, वित्तीय समावेशन और विकास, उपभोक्ता शिक्षा और संरक्षण विभाग के प्रभारी हैं। हालांकि, डिप्टी गवर्नर के विभागों में समय-समय पर बदलाव होते रहते हैं।

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 500 ए320 विमान खरीदने के लिए एयरबस के साथ इंडिगो के समझौते को भारत के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया है। नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री ने मंगलवार को भरोसा जताया कि यह निवेश भारत में रोजगार के अवसरों के मामले में सार्थक परिणाम देगा।

सिंधिया ने एक निजी समाचार एजेंसी को बताया, “भारत ने दुनिया के किसी भी विमान निर्माता के साथ एक कैरियर द्वारा अब तक के सबसे बड़े रिकॉर्ड किए गए ऑर्डर के साथ एक और मील का पत्थर स्थापित किया है।”

‘नागरिक उड्डयन में हर प्रत्यक्ष नौकरी के परिणामस्वरूप इस क्षेत्र में 6.1 अप्रत्यक्ष नौकरियां’

सौदे से जुड़ी रोजगार की संभावनाओं के लिए आशावाद व्यक्त करते हुए, मंत्री ने कहा, “नागरिक उड्डयन में निवेश किया गया प्रत्येक डॉलर नई वृद्धि के साथ-साथ रोजगार गुणक के रूप में $ 3.1 देता है। नागरिक उड्डयन में हर प्रत्यक्ष नौकरी के परिणामस्वरूप क्षेत्र में 6.1 अप्रत्यक्ष नौकरियां होती हैं। और इसलिए, लगातार बढ़ते नागरिक उड्डयन क्षेत्र से जबरदस्त लाभांश प्राप्त होते हैं।

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने सोमवार को एयरबस के साथ 500 ए320 विमानों का सौदा किया, जो वाणिज्यिक विमानन के इतिहास में सबसे बड़ा ऑर्डर बताया जा रहा है। (यह भी पढ़ें: इंडिगो का एयरबस ऑर्डर: ये हैं अन्य मेगा कमर्शियल एविएशन डील)

“500 एयरबस ए320 फैमिली एयरक्राफ्ट के लिए इंडिगो के नए ऐतिहासिक ऑर्डर के महत्व को कम करना मुश्किल है। इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने एक बयान में कहा, अगले दशक में लगभग 1,000 विमानों की ऑर्डर बुक, इंडिगो को भारत में आर्थिक विकास, सामाजिक सामंजस्य और गतिशीलता को बढ़ावा देने के अपने मिशन को पूरा करने में सक्षम बनाती है।

उन्होंने कहा, “यह ऑर्डर भारत के विकास, ए320 परिवार और एयरबस के साथ हमारी रणनीतिक साझेदारी में इंडिगो के विश्वास की दृढ़ता से पुष्टि करता है।”

इंडिगो अपने बेड़े का विस्तार कर रही है

वर्तमान में, इंडिगो 300 से अधिक विमानों के बेड़े का प्रबंधन करता है, जिसमें मौजूदा 480 विमानों का ऑर्डर है जो 2030 तक डिलीवरी के लिए निर्धारित है। इसे जोड़कर, 2030-2035 की अवधि के लिए 500 विमानों का हाल ही में पुष्टि किया गया ऑर्डर इंडिगो की कुल ऑर्डर बुक लाता है। लगभग 1,000 विमानों के लिए।

इंडिगो की ऑर्डर बुक में A320NEO, A321NEO और A321XLR एयरक्राफ्ट का संयोजन शामिल है।

भारतीय एयरलाइनों द्वारा लगभग 1,700 विमानों को ऑर्डर दिया गया है

वर्तमान में, देश में लगभग 700 वाणिज्यिक विमान हैं। जबकि एयर इंडिया, इंडिगो, अकासा एयर, गो फर्स्ट और विस्तारा ने कुल मिलाकर लगभग 1,700 विमानों का ऑर्डर दिया है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने छत्तीसगढ़ के तिरिया गांव के पास भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) तत्वों द्वारा सुरक्षा बलों पर जुलाई 2019 में किए गए हमले के लिए एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

इस घटना में भाकपा (माओवादी) के छह कार्यकर्ता और एक नागरिक मारा गया था। एनआईए ने 18 मार्च, 2021 को प्रतिबंधित संगठन के खिलाफ झारखंड और छत्तीसगढ़ में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के आरोप से संबंधित कई अन्य मामलों के साथ इस मामले को अपने हाथ में लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में से एक की पहचान बी.सी.एच. पद्मा, जो पहले भाकपा (माओवादी) की एक मंडल समिति सदस्य के रूप में काम करती थी और वर्तमान में सामने वाले संगठनों और संगठन के बीच समन्वयक के रूप में काम कर रही थी। अन्य आरोपी दुबासी देवेंद्र है, जो सीपीआई (माओवादी) कैडर से निकटता से जुड़ा हुआ था। उन्होंने कथित तौर पर उनके लिए एक कूरियर के रूप में काम किया और गुप्त रूप से उनके संदेश (पेपर-आधारित और डिजिटल दोनों) पहुंचाए और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दिया।

एनआईए ने इन दोनों को 18 जून को गिरफ्तार किया था। एजेंसी अब तक इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

मुठभेड़ उस समय हुई जब स्थानीय जिला रिजर्व गार्ड, स्पेशल टास्क फोर्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक संयुक्त टीम जगदलपुर के नगरनार इलाके में तिरिया के पास एक जंगल में तलाशी अभियान चला रही थी. सुरक्षा बल वहां एक गुप्त सूचना पर गए थे कि माओवादियों का एक समूह 28 जुलाई, 2019 को एक बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से इकट्ठा हुआ था, जिसे संगठन द्वारा “शहीद दिवस” ​​​​के रूप में मनाया जाता है।

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है. भारतीय दंड संहिता, शस्त्र अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत स्थानीय पुलिस द्वारा शुरू में मामला दर्ज किया गया था।

चलते चलते बात योगा दिवस कल यानी की  21 जून 2023 को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है

और आज प्रधान मंत्री अमेरिका के दौरे पर निकल चुके हैं अमेरिका में भी लोग योग पर खूब बात करते नजर आते हैं आखिर योग है क्या क्या आप भी योग करते हैं ? तो असल में योग का मतलब है मेरी समझ से ध्यान लगाना वैसे तो योग के कई प्रकार है मगर आपमें से सबने कभी न कभी जाने अनजाने में योग किया ही है. आप पूछेंगे कैसे तो ध्यान लगाना भी एक योग की ही क्रिया है चाहे आप बड़े ध्यान से कोई सिनेमा देखिये या कोई काम कीजिये फर्ज कीजिये आप काम ये इतने वयस्त है की आपको पता ही ना चले की बाहर या भीतर चल क्या रहा है आपकी टेबल पर रक्खी चाय ठंढी हो जाए और बाद में आप पुच्छे ये चाय कब आई ? मज़बूरी में ठंढी चाय का पीना क्योंकि आप काम इतना ध्यान से कर रहे थे की आपको किसी भी बात की सुध नही थे इस स्थिति को कहते हैं कर्मयोग

बहरहाल आज भारत के महामहिम श्रीमती द्रोपदी मुर्मू का जन्मदिन भी है तो aware news 24 की पूरी टीम की तरफ से श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी को ढेरो शुभकामनाये

 

राष्ट्रीय खबरों के बुलेटिन का सिलसिला आज यही खत्म होता है कल फिर मिलेंगे रात के 9 बजे aware news 24 के डिजिटल प्लेटफार्म पर खबरों का सिलसिला यहाँ पर थमता नही आप अन्य खबरों के लिए हमारी website awarenews24 पर जाए अब दे मुझे आज्ञा शुभ रात्री

******************

TAGS
#news #congress
#news #nationalnews #modi #yogaday #flood #newsbulletin #viralnews #20june2023 #samacaharsar #youtubenews #ytnewvideo #awarenews24
Aware News 24 Channel other Links:-
Follow Us On Instagram : https://www.instagram.com/awarenews24/
Like On Facebook : https://www.facebook.com/awarenews24/
Follow on Twitter : https://twitter.com/awarenews24
Subscribe करें : https://www.youtube.com/awarenews24
web : https://www.awarenews24.com
web : http://minimetrolive.com

For advertisements e-mail us at: awarenews24@awarenews24.com

Editor Desk links

Twitter:- https://twitter.com/shubhenduan24
Instagram :- https://www.instagram.com/shubhenduan24
Facebook:- https://www.facebook.com/shubhenduan24
youtube:- https://www.youtube.com/shubhenduan24

Note:- किसी भी तरह के विवाद उत्प्पन होने की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी चैनल या संस्थान या फिर news website की नही होगी लेखक इसके लिए स्वयम जिम्मेदार होगा, संसथान में काम या सहयोग देने वाले लोगो पर ही मुकदमा दायर किया जा सकता है. कोर्ट के आदेश के बाद ही लेखक की सुचना मुहैया करवाई जाएगी धन्यवाद

About us
100 खबरे भले ही छुट जाए, एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए।
बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा से संबंधित समाचारों को कवर करना हमारी पहली प्राथमिकता है।
हम जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाते है, उसके बाद सरकार ने समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं।
हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं। हमारे बारे में और अधिक जान्ने के लिए लिंक पर जाएँ :- https://www.awarenews24.com/about-us/

Disclaimer:-
Copyright Disclaimer under section 107 of the Copyright Act of 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, education and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing.

By Shubhendu Prakash

शुभेन्दु प्रकाश 2012 से सुचना और प्रोद्योगिकी के क्षेत्र मे कार्यरत है साथ ही पत्रकारिता भी 2009 से कर रहें हैं | कई प्रिंट और इलेक्ट्रनिक मीडिया के लिए काम किया साथ ही ये आईटी services भी मुहैया करवाते हैं | 2020 से शुभेन्दु ने कोरोना को देखते हुए फुल टाइम मे जर्नलिज्म करने का निर्णय लिया अभी ये माटी की पुकार हिंदी माशिक पत्रिका में समाचार सम्पादक के पद पर कार्यरत है साथ ही aware news 24 का भी संचालन कर रहे हैं , शुभेन्दु बहुत सारे न्यूज़ पोर्टल तथा youtube चैनल को भी अपना योगदान देते हैं | अभी भी शुभेन्दु Golden Enterprises नामक फर्म का भी संचालन कर रहें हैं और बेहतर आईटी सेवा के लिए भी कार्य कर रहें हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *