नई दिल्ली : फिल्म निर्देशक राजेश कुमार राजनीति में कदम बढ़ाते हुए भारतीय जन जागरूकता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता बनाए गए हैं।इस उपलब्धि पर उन्होंने कहा कि राजनीति में आना उनके लिए एक नई जिम्मेदारी हैं।जिसे वे जनहित और राष्ट्रहित में बखूबी निभाएंगे।उन्होंने इस पद हेतु भाजजापा के राष्ट्रीय संयोजक एवं अध्यक्ष पंकज कमल,राष्ट्रीय महासचिव शशांक द्विवेदी,राष्ट्रीय संगठन मंत्री सत्यजीत कुंदन,महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष शीला सेंटियागो सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। वहीं उन्होंने ओडिशा के बालासोर रेल हादसे को लेकर दुःख प्रकट किया।साथ ही कहा कि लाशों को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए।इस प्रकार की घटना अत्यंत पीड़ादायक और दु:खदायक होती हैं।उन्होंने सभी मृतक परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की।साथ ही राहत और बचाव कार्य में जुटे कर्मियों को लेकर धन्यवाद दिया एवं उनके प्रति आभार प्रकट किया।कहा कि उनकी जितनी भी सराहना की जाए कम हैं।वे ही हैं,जो हर मुश्किल घड़ी में दिन रात जनहित में सक्रिय रहते हैं।

By anandkumar

आनंद ने कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है और मास्टर स्तर पर मार्केटिंग और मीडिया मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने बाजार और सामाजिक अनुसंधान में एक दशक से अधिक समय तक काम किया। दोनों काम के दायित्वों के कारण और व्यक्तिगत रूचि के लिए भी, उन्होंने पूरे भारत में यात्राएं की हैं। वर्तमान में, वह भारत के 500+ में घूमने, अथवा काम के सिलसिले में जा चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों से, वह पटना, बिहार में स्थित है, और इन दिनों संस्कृत विषय से स्नातक (शास्त्री) की पढ़ाई पूरी कर रहें है। एक सामग्री लेखक के रूप में, उनके पास OpIndia, IChowk, और कई अन्य वेबसाइटों और ब्लॉगों पर कई लेख हैं। भगवद् गीता पर उनकी पहली पुस्तक "गीतायन" अमेज़न पर बेस्ट सेलर रह चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *