मुजफ्फरपुर, सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन की मुजफ्फरपुर टीम ने वृन्दावन सेवा संस्थान द्वारा संचालित व़द्धावस्था कल्याण केन्द्र (वृ़द्धाश्रम) में वृद्धजनों के बीच शॉल और खाद्य सामग्री का वितरण किया।
कार्यक्रम का संयोजन दीदीजी फाउंडेशन मुजफ्फरपुर के अध्यक्ष दिव्यांश मेहरोत्रा ने किया।इस अवसर पर दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका और समाजसेवी डॉ नम्रता आनंद ने वृद्ध परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता

देने का वचन दिया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृद्धों की सेवा ही सही मायने में ईश्वर सेवा है। वह घर जन्नत के समान होता है, जहां पर बुजुर्गों का सम्मान होता है। वरिष्ठजन घर की धरोहर है, वे हमारे संरक्षक एवं मार्गदर्शक है। जिस तरह आंगन में पीपल का वृक्ष फल नहीं देता, लेकिन छाया अवश्य देता है। उसी तरह हमारे घर के बुजुर्ग हमे भले ही आर्थिक रूप से सहयोग नहीं कर पाते है, लेकिन उनसे हमे संस्कार एवं उनके अनुभव से कई बाते सीखने को मिलती है। उन्होंने कहा, वृद्ध समाज की अनुपम धरोहर हैं, इनकी सेवा ईश्वर की सेवा जैसी है। वृद्धजनों का हमें सम्मान करना चाहिए तथा उनके जीवन अनुभवों से युवा पीढ़ी को सीख लेनी चाहिए।दीदीजी फाउंडेशन की कोशिश रहती है कि लोगों के बीच अधिक से अधिक मदद पहुंचायी जा सके।
डा. नम्रता आनंद ने कहा, वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्ध माता-पिताओं को हमारी, हमसब

 

की ज़रूरत है, इसलिए हमें भी उनके प्रति अपना दायित्वों को निभाना चाहिए। वो हमारे लिए अनुभवों का ख़ज़ाना हैं। ज़रूरत उन्हें सँज़ो कर सहेज कर रखने की की है, उनके प्रति समाज के लापरवाह नज़रिया को बदला जाना चाहिए। आज की युवा पीढ़ी जीवित मां-बाप और समाज के जीवित बुजुर्गों की सेवा से दूर रहकर पतन के रास्ते पर जा रही है। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही पटना में नि:शुल्क वृद्धाश्रम खोलने जा रही है।
देव्यांश मेहरोत्रा ने कहा कि आज के समय जरूरतमंद की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। हर सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंदो की सहायता करती रहनी चाहिए।हमारे लिए वह किसी धरोहर से कम नहीं हैं। घर, परिवार व समाज के संचालन में वृद्धजनों का मार्गदर्शन जीवन के प्रत्येक दुख-सुख से सामना करने की शक्ति प्रदान करता है। वृद्धजनों का हमें सम्मान करना चाहिए।इस अवसर पर वृन्दावन सेवा संस्थान के सचिव सुनील कुमार समेत कई गणमान्य लोग

 

By Shubhendu Prakash

Shubhendu Prakash – Hindi Journalist, Author & Founder of Aware News 24 | Bihar News & Analysis Shubhendu Prakash एक प्रतिष्ठित हिंदी पत्रकार, लेखक और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो Aware News 24 नामक समाधान-मुखी (Solution-Oriented) न्यूज़ पोर्टल के संस्थापक और संचालक हैं। बिहार क्षेत्र में स्थानीय पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक विश्लेषण के लिए उनका नाम विशेष रूप से जाना जाता है। Who is Shubhendu Prakash? शुभेंदु प्रकाश 2009 से सक्रिय पत्रकार हैं और बिहार के राजनीतिक, सामाजिक और तकनीकी विषयों पर गहन रिपोर्टिंग व विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे “Shubhendu ke Comments” नाम से प्रकाशित अपनी विश्लेषणात्मक टिप्पणियों के लिए भी लोकप्रिय हैं। Founder of Aware News 24 उन्होंने Aware News 24 को एक ऐसे प्लेटफ़ॉर्म के रूप में विकसित किया है जो स्थानीय मुद्दों, जनता की समस्याओं और समाधान-आधारित पत्रकारिता को प्राथमिकता देता है। इस पोर्टल के माध्यम से वे बिहार की राजनीति, समाज, प्रशासन, टेक्नोलॉजी और डिजिटल विकास से जुड़े मुद्दों को सरल और तार्किक रूप में प्रस्तुत करते हैं। Editor – Maati Ki Pukar Magazine वे हिंदी मासिक पत्रिका माटी की पुकार के न्यूज़ एडिटर भी हैं, जिसमें ग्रामीण भारत, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक और उद्देश्यपूर्ण पत्रकारिता की जाती है। Professional Background 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय विभिन्न प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में कार्य 2012 से सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं में अनुभव 2020 के बाद पूर्णकालिक डिजिटल पत्रकारिता पर फोकस Key Expertise & Coverage Areas बिहार राजनीति (Bihar Politics) सामाजिक मुद्दे (Social Issues) लोकल जर्नलिज़्म (Local Journalism) टेक्नोलॉजी और डिजिटल मीडिया पब्लिक इंटरेस्ट जर्नलिज़्म Digital Presence शुभेंदु इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर सक्रिय हैं, जहाँ वे Aware News 24 की ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और जागरूकता-उन्मुख पत्रकारिता साझा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *