Loha PahalwanLoha Pahalwan

पावर स्टार पवन सिंह और पायस पंडित की ब्लॉक बस्टर फ़िल्म ‘लोहा पहलवान’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर इसी महीने की 22 तारीख यानी 22 मई को पहली बार फिलमची टीवी पर होगा. फ़िल्म ‘लोहा पहलवान’ भोजपुरी की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्मों में गिनी जाती है. इस फिल्‍म का प्रसारण 22 मई को दोपहर 01:00 बजे फिलमची टीवी चैनल पर होगा. यह IN10 मीडिया नेटवर्क का प्रीमीयम भोजपुरी फिल्‍म चैनल है, जिस पर दर्शक 24X7 भोजपुरी फिल्‍म देख सकेंगे. यह चैनल फ्री डिश, टाटा स्‍काय, एयरटेल टीवी, डेन केबल, जीटीपीएल, दर्श, सिटी मौर्या, सिटी केबल आदि पर उपलब्‍ध है.

गौरतलब है कि इकबाल बक्श द्वारा निर्देशित फ़िल्म ‘लोहा पहलवान’ को सिनेमाघरों में दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इस फ़िल्म में पुलिस ऑफिसर के किरदार में पवन सिंह जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं. इस फिल्म का निर्माण उच्च तकनीकी के साथ हर एक पहलू पर बहुत ही बारीकी से ध्यान देकर किया गया है. इसके कुछ दृश्य बॉलीवुड के ‘दंगब’ सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ से मिलती जुलती है, जैसे कुश्ती अखाड़े का दृश्य दोनों फिल्मों में काफी सीमिलर है.

जब यह फिल्म रिलीज हुई थी, उस वक़्त इस फ़िल्म को बॉक्‍स ऑफिस पर न सिर्फ बंपर ओपनिंग मिली थी, बल्कि इसके सभी शो हाउसफूल थे. लेकिन अब इस फ़िल्म का टेलीविजन प्रीमियर हो रहा, जिसकी जानकारी फिलमची के वाइस प्रेसिडेंट- स्ट्रैटेजी- तरुण तलरेजा ने दी. तरुण ने बताया कि ‘लोहा पहलवान’ एक ऐसे पुलिस वाले की कहानी है, जो अपना कर्तव्यों को पूरी ईमानदारी के साथ करता है. जनता की सुरक्षा लिए दुश्मनों से लोहा लेता है. पब्लिक डिमांड पर हमने इस फ़िल्म का प्रसारण टेलीविजन पर करने का फैसला लिया. उम्मीद है दर्शकों का फ़िल्म को अच्छा रिस्पांस मिलेगा.

आपको बता दें कि ‘लोहा पहलवान’ के प्रस्तुतकर्ता लक्ष्मी गणपति फिल्म्स एंड निषाद और निर्माता निषाद प्रोडक्शन है। प्रोड्यूसर संजय एन निषाद व रमेश व्यास हैं। को-प्रोड्यूसर सुशील सिंह हैं। कहानी प्रकाश जैश की है। म्यूजिक छोटे बाबा का है। फ़िल्म में पवन सिंह, पयास पंडित के साथ सुशील सिंह, देव सिंह, प्रकाश जैश, दीपक सिन्हा, पुष्पक चावला, ग्लोरी मोहन्ता, सीमा सिंह जैसे दिग्गज कलाकार हैं।

By Shubhendu Prakash

Shubhendu Prakash – Hindi Journalist, Author & Founder of Aware News 24 | Bihar News & Analysis Shubhendu Prakash एक प्रतिष्ठित हिंदी पत्रकार, लेखक और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो Aware News 24 नामक समाधान-मुखी (Solution-Oriented) न्यूज़ पोर्टल के संस्थापक और संचालक हैं। बिहार क्षेत्र में स्थानीय पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक विश्लेषण के लिए उनका नाम विशेष रूप से जाना जाता है। Who is Shubhendu Prakash? शुभेंदु प्रकाश 2009 से सक्रिय पत्रकार हैं और बिहार के राजनीतिक, सामाजिक और तकनीकी विषयों पर गहन रिपोर्टिंग व विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे “Shubhendu ke Comments” नाम से प्रकाशित अपनी विश्लेषणात्मक टिप्पणियों के लिए भी लोकप्रिय हैं। Founder of Aware News 24 उन्होंने Aware News 24 को एक ऐसे प्लेटफ़ॉर्म के रूप में विकसित किया है जो स्थानीय मुद्दों, जनता की समस्याओं और समाधान-आधारित पत्रकारिता को प्राथमिकता देता है। इस पोर्टल के माध्यम से वे बिहार की राजनीति, समाज, प्रशासन, टेक्नोलॉजी और डिजिटल विकास से जुड़े मुद्दों को सरल और तार्किक रूप में प्रस्तुत करते हैं। Editor – Maati Ki Pukar Magazine वे हिंदी मासिक पत्रिका माटी की पुकार के न्यूज़ एडिटर भी हैं, जिसमें ग्रामीण भारत, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक और उद्देश्यपूर्ण पत्रकारिता की जाती है। Professional Background 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय विभिन्न प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में कार्य 2012 से सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं में अनुभव 2020 के बाद पूर्णकालिक डिजिटल पत्रकारिता पर फोकस Key Expertise & Coverage Areas बिहार राजनीति (Bihar Politics) सामाजिक मुद्दे (Social Issues) लोकल जर्नलिज़्म (Local Journalism) टेक्नोलॉजी और डिजिटल मीडिया पब्लिक इंटरेस्ट जर्नलिज़्म Digital Presence शुभेंदु इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर सक्रिय हैं, जहाँ वे Aware News 24 की ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और जागरूकता-उन्मुख पत्रकारिता साझा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *