आजकल लगता है, सुधर गए हैं हम,
ज़्यादा विवाद नहीं करते हैं हम।
बस अपना दृष्टिकोण रखते हैं हम,
और सामने वाले को पढ़ते हैं हम।
सवाल जैसे ही किसी को आलोचना लगता है,
“जी, धन्यवाद” कहकर चुपके से निकल लेते हैं हम।
तेवर वही है,
बस फ़्लेवर बदल गया है।
भक्ति के इस दौर में लोकतांत्रिक विवाद ढूँढ रहे हैं हम।
असहिष्णुता के इस दौर में सहिष्णुता ढूँढ रहे हैं हम।
चाटुकारिता के इस दौर में पत्रकारिता ढूँढ रहे हैं हम।
थोड़े बदल से गए हैं हम—
विवाद नहीं, समाधान चाहते हैं हम।
यह रचना बदलते दृष्टिकोण, संवाद, आलोचना, सहिष्णुता और पत्रकारिता पर एक सामाजिक टिप्पणी है।
✍️ शुभेन्दु प्रकाश
Platform: Aware News 24
Category/Column: सामाजिक टिप्पणी → #shubhendukecomments
#shubhendukecomments #shubhenduprakash #socialcommentary #hindijournalism #journalism #democracy #democraticdebate #tolerance #criticism #dialogue #solution #hindipost #hindiopinion #awarenews24
