पटना। राजधानी पटना के मध्य विद्यालय सिपारा के बच्चों के बीच शिक्षिका डा. नम्रता आनंद के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत रंगोली,दीया मेकिंग और पेंटिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया।

सभी कंपटीशन में स्कूल के 100 बच्चों ने हिस्सा लिया विभिन्न कलाकृतियों की आकर्षक दीया रंगोली और पेटिंग बनायी। इस दौरान बच्चों को प्रदूषण मुक्त और भेदभाव बुलाकर दीपावली उत्सव मनाने का संदेश दिया गया और दीपावली की महत्ता पर चर्चा की गयी।

डा. नम्रता आनंद ने बताया कि दीपावली पर्व के मौके पर मिट्टी के दीये की रोशनी से ही घर रोशन होता है। अमावस्या की अंधेरी रात में दीये की जगमगाती रोशनी से चारों तरफ उजियारा छा जाता है। अंधेरे को चीरते इन खूबसूरत दीयों के बगैर दीपावली का त्योहार अधूरा सा है।

उन्होंने बताया कि ‘रंगोली’ शब्द संस्कृत शब्द ‘रंगावल्ली’ से बना है और यह दो शब्दों से मिलकर बना है, ‘रंग’ जिसका अर्थ है ‘रंग’ और ‘अवल्ली’ जिसका अर्थ है ‘रंगीन लताएं’ या ‘रंगों की पंक्ति’। और यह रंगों के माध्यम से कला की रचनात्मक अभिव्यक्ति का प्रतीक है। रंगोली को शुभ शगुन भी माना जाता है। रंगोली बनाने से सकारात्मक ऊर्जा अधिक पैदा होती है। देवी-देवताओं के स्वागत के लिए खासकर मां लक्ष्मी को घर में आगमन के लिए रंगोली मुख्य द्वार में बनाना शुभ माना जाता है।यदि रंगोली घर के मुख्य द्वार पर नहीं सजायी गयी तो घर की सुंदरता अधूरी सी लगती है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण नंदन प्रसाद ने कहा, दीयों से न सिर्फ दीवाली रोशन होती है बल्कि उनकी रोशनी से मन में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।दीपावली के अवसर पर मिट्टी के दीये जलाने की परंपरा आज भी बरकरार है।

उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में उत्साह व उल्लास का संचार करती है। इस तरह की प्रतियोगिता करने का उद्देश्य अपने कार्य में कुशलता लाने के लिये प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करना है।

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने से प्रतिभागियों में रचनात्मकता का विकास होता है और प्रतिभागी अपने कार्य को आकर्षक दिखाने के लिए नये नये प्रयोग करते हैं, जिससे उनकी क्षमता का विकास होता है।

उन्होंने सभी बच्चों को आर्शीवाद दिया।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक श्वेता रानी, संगीता कुमारी, पद्मावती कुमारी, मंजू देवी, आभा कुमारी शर्मा, नीलम शर्मा, राजेश कुमार उर्मिला कुमारी मौजूद थी।

By Shubhendu Prakash

Shubhendu Prakash – Hindi Journalist, Author & Founder of Aware News 24 | Bihar News & Analysis Shubhendu Prakash एक प्रतिष्ठित हिंदी पत्रकार, लेखक और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो Aware News 24 नामक समाधान-मुखी (Solution-Oriented) न्यूज़ पोर्टल के संस्थापक और संचालक हैं। बिहार क्षेत्र में स्थानीय पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक विश्लेषण के लिए उनका नाम विशेष रूप से जाना जाता है। Who is Shubhendu Prakash? शुभेंदु प्रकाश 2009 से सक्रिय पत्रकार हैं और बिहार के राजनीतिक, सामाजिक और तकनीकी विषयों पर गहन रिपोर्टिंग व विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे “Shubhendu ke Comments” नाम से प्रकाशित अपनी विश्लेषणात्मक टिप्पणियों के लिए भी लोकप्रिय हैं। Founder of Aware News 24 उन्होंने Aware News 24 को एक ऐसे प्लेटफ़ॉर्म के रूप में विकसित किया है जो स्थानीय मुद्दों, जनता की समस्याओं और समाधान-आधारित पत्रकारिता को प्राथमिकता देता है। इस पोर्टल के माध्यम से वे बिहार की राजनीति, समाज, प्रशासन, टेक्नोलॉजी और डिजिटल विकास से जुड़े मुद्दों को सरल और तार्किक रूप में प्रस्तुत करते हैं। Editor – Maati Ki Pukar Magazine वे हिंदी मासिक पत्रिका माटी की पुकार के न्यूज़ एडिटर भी हैं, जिसमें ग्रामीण भारत, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक और उद्देश्यपूर्ण पत्रकारिता की जाती है। Professional Background 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय विभिन्न प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में कार्य 2012 से सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं में अनुभव 2020 के बाद पूर्णकालिक डिजिटल पत्रकारिता पर फोकस Key Expertise & Coverage Areas बिहार राजनीति (Bihar Politics) सामाजिक मुद्दे (Social Issues) लोकल जर्नलिज़्म (Local Journalism) टेक्नोलॉजी और डिजिटल मीडिया पब्लिक इंटरेस्ट जर्नलिज़्म Digital Presence शुभेंदु इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर सक्रिय हैं, जहाँ वे Aware News 24 की ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और जागरूकता-उन्मुख पत्रकारिता साझा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *