विशेष संवाददाता)
पटना/डिहरी ऑन-सोन। नीतीश कुमार देश के धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक स्वरूप को बचाने के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और विपक्षी एकता का नया इतिहास लिख रहे हैं। यह बात जदयू के वरिष्ठ नेता तथा औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र के पूर्व प्रभारी डॉ. निर्मल कुशवाहा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। श्री कुशवाहा ने कहा कि आपातकाल के बाद यह पहला मौका है जब अलग-अलग विचारधाराओं के 15 दल देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप को बचाने और देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर एकजुट हुए और आगे साझा रूप से चलने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जब यह पहल शुरू की थी तो भारतीय जनता पार्टी ने इसे हल्के ढंग से लिया था और यह बात कही जा रही थी कि विपक्षी दलों में को एक मंच पर ला पाना संभव नहीं होगा, लेकिन नीतीश कुमार का ऐसा व्यक्तित्व है कि उन्होंने अपने व्यक्तित्व की मदद से 15 राजनीतिक दलों को एक साझा मंच पर लाकर खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण के बाद यह भूमिका नीतीश कुमार ही निभा सकते थे। श्री कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार की बेदाग ईमानदार छवि तथा कुशल प्रशासक के रूप में उनके लंबे अनुभव ने उनकी स्वीकार्यता को राष्ट्रीय स्तर पर बना दिया है। केंद्र सरकार में रेल, कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों के बेहद कुशल संचालन के बाद बिहार जैसे अत्यंत पिछड़े राज्य को विकासशील राज्यों की श्रेणी में अग्रगण्य बना देना यह नीतीश कुमार के कुशल प्रशासन और दूरदृष्टि का ही नतीजा है। आज पूरा भारत बिहार की इस परिवर्तन यात्रा को करीब से देख रहा है और पूरे देश में नीतीश कुमार के प्रति विशेष तरह का सम्मान भाव है जिसकी वजह से 15 विपक्षी दल उनके कहने पर साझा मंच पर आने को तैयार हुए। उन्होंने कहा कि आज की तिथि में नीतीश कुमार विपक्षी एकता के पर्याय बन गए हैं जिन्हें कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक लोगों की स्वीकार्यता मिल रही है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में विकास की जो अवधारणा विकसित की है वह पूरे भारत में अनुकरणीय हैं। यहां तक कि बिहार सरकार की कई योजनाओं को बाद में केंद्र सरकार ने भी अपने स्तर से लागू किया। यह एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि ना केवल बिहार की जनता बल्कि देशभर के लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को काफी उम्मीद भरी नजर से देख रहे हैं।

By Shubhendu Prakash

Shubhendu Prakash – Hindi Journalist, Author & Founder of Aware News 24 | Bihar News & Analysis Shubhendu Prakash एक प्रतिष्ठित हिंदी पत्रकार, लेखक और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो Aware News 24 नामक समाधान-मुखी (Solution-Oriented) न्यूज़ पोर्टल के संस्थापक और संचालक हैं। बिहार क्षेत्र में स्थानीय पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक विश्लेषण के लिए उनका नाम विशेष रूप से जाना जाता है। Who is Shubhendu Prakash? शुभेंदु प्रकाश 2009 से सक्रिय पत्रकार हैं और बिहार के राजनीतिक, सामाजिक और तकनीकी विषयों पर गहन रिपोर्टिंग व विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे “Shubhendu ke Comments” नाम से प्रकाशित अपनी विश्लेषणात्मक टिप्पणियों के लिए भी लोकप्रिय हैं। Founder of Aware News 24 उन्होंने Aware News 24 को एक ऐसे प्लेटफ़ॉर्म के रूप में विकसित किया है जो स्थानीय मुद्दों, जनता की समस्याओं और समाधान-आधारित पत्रकारिता को प्राथमिकता देता है। इस पोर्टल के माध्यम से वे बिहार की राजनीति, समाज, प्रशासन, टेक्नोलॉजी और डिजिटल विकास से जुड़े मुद्दों को सरल और तार्किक रूप में प्रस्तुत करते हैं। Editor – Maati Ki Pukar Magazine वे हिंदी मासिक पत्रिका माटी की पुकार के न्यूज़ एडिटर भी हैं, जिसमें ग्रामीण भारत, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक और उद्देश्यपूर्ण पत्रकारिता की जाती है। Professional Background 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय विभिन्न प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में कार्य 2012 से सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं में अनुभव 2020 के बाद पूर्णकालिक डिजिटल पत्रकारिता पर फोकस Key Expertise & Coverage Areas बिहार राजनीति (Bihar Politics) सामाजिक मुद्दे (Social Issues) लोकल जर्नलिज़्म (Local Journalism) टेक्नोलॉजी और डिजिटल मीडिया पब्लिक इंटरेस्ट जर्नलिज़्म Digital Presence शुभेंदु इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर सक्रिय हैं, जहाँ वे Aware News 24 की ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और जागरूकता-उन्मुख पत्रकारिता साझा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *