पटना,20 मई अनुनय – विनय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को चंपारण लाने और ऐतिहासिक चंपारण सत्याग्रह की जमीन तैयार करने वाले भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर सेनानी पंडित राजकुमार शुक्ल की 94 वी पुण्यतिथि के अवसर पर आज गांधी स्मारक संग्रहालय में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई l

गांधी संग्रहालय परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर पटना की महापौर सीता साहू, उप महापौर रेशमी चंद्रवंशी, गांधीवादी चिंतक भैरव लाल दास, प्रो (डॉ) सुधा सिन्हा, कमलनयन श्रीवास्तव, नीलिमा सिन्हा, राजेश राज, मधुरेश नारायण, डॉक्टर अन्नपूर्णा श्रीवास्तव, सुमित वत्स सहित अनेक गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण किया l

इस अवसर पर आयोजित स्मृति सभा में महापौर सीता साहू ने कहा कि राजकुमार शुक्ल के प्रयास से राष्ट्रीय स्वाधीनता संग्राम की इमारत खड़ी हुईl कालांतर में राष्ट्रीय स्वाधीनता की दिशा इसी से तय हुईl उन्होंने उनकी स्मृति रक्षा हेतु जीवंत स्मारक बनाए जाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि राजधानी पटना में उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर राजकीय समारोह आयोजित किया जाना चाहिए l

उपमहापौर रेशमी चंद्रवंशी ने कहा कि शुक्ल की राष्ट्र के गौरव है l उनकी स्मृति रक्षा हेतु राज्य और केंद्र सरकार को कारगर पहल करनी चाहिए l

गांधीवादी चिंतक भैरवलाल दास ने कहा कि पं शुक्ल जी चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार थेl
पं राजकुमार शुक्ल स्मारक न्यास के महासचिव कमलनयन श्रीवास्तव ने स्वर्गीय शुक्ल जी को भारत रत्न दिए जाने,

पटना में तथा भितिहारवा आश्रम में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने ,उनके नाम पर राज

 

कीय संग्रहालय खोलने तथा और उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर राजकीय समारोह करने की मांग सरकार से की l

श्रीमती नीलिमा सिन्हा ने शुक्ल जी की जन्म स्थली सतबरिया को आदर्श ग्राम घोषित करने की मांग सरकार से की l प्रो सुधा सिन्हा, मधुरेश नारायण एवं अन्नपूर्णा श्रीवास्तव ने काव्यांजलि दी l

अतिथियों का स्वागत राजेश राज ने किया तथा आभार समापन स्वर्गीय शुक्ल के परनाती सुमित वत्स ने किया l

By Shubhendu Prakash

Shubhendu Prakash – Hindi Journalist, Author & Founder of Aware News 24 | Bihar News & Analysis Shubhendu Prakash एक प्रतिष्ठित हिंदी पत्रकार, लेखक और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो Aware News 24 नामक समाधान-मुखी (Solution-Oriented) न्यूज़ पोर्टल के संस्थापक और संचालक हैं। बिहार क्षेत्र में स्थानीय पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक विश्लेषण के लिए उनका नाम विशेष रूप से जाना जाता है। Who is Shubhendu Prakash? शुभेंदु प्रकाश 2009 से सक्रिय पत्रकार हैं और बिहार के राजनीतिक, सामाजिक और तकनीकी विषयों पर गहन रिपोर्टिंग व विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे “Shubhendu ke Comments” नाम से प्रकाशित अपनी विश्लेषणात्मक टिप्पणियों के लिए भी लोकप्रिय हैं। Founder of Aware News 24 उन्होंने Aware News 24 को एक ऐसे प्लेटफ़ॉर्म के रूप में विकसित किया है जो स्थानीय मुद्दों, जनता की समस्याओं और समाधान-आधारित पत्रकारिता को प्राथमिकता देता है। इस पोर्टल के माध्यम से वे बिहार की राजनीति, समाज, प्रशासन, टेक्नोलॉजी और डिजिटल विकास से जुड़े मुद्दों को सरल और तार्किक रूप में प्रस्तुत करते हैं। Editor – Maati Ki Pukar Magazine वे हिंदी मासिक पत्रिका माटी की पुकार के न्यूज़ एडिटर भी हैं, जिसमें ग्रामीण भारत, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक और उद्देश्यपूर्ण पत्रकारिता की जाती है। Professional Background 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय विभिन्न प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में कार्य 2012 से सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं में अनुभव 2020 के बाद पूर्णकालिक डिजिटल पत्रकारिता पर फोकस Key Expertise & Coverage Areas बिहार राजनीति (Bihar Politics) सामाजिक मुद्दे (Social Issues) लोकल जर्नलिज़्म (Local Journalism) टेक्नोलॉजी और डिजिटल मीडिया पब्लिक इंटरेस्ट जर्नलिज़्म Digital Presence शुभेंदु इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर सक्रिय हैं, जहाँ वे Aware News 24 की ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और जागरूकता-उन्मुख पत्रकारिता साझा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *