सिर्फ 1999 रुपये में Noise ColorFit Icon 3 लॉन्च, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी और मिलेंग धांसू फीचर्स

Noise ने भारत में एक नई स्मार्टवॉच Noise ColorFit Icon 3 लॉन्च की है। कंपनी की नई वॉच Noise ColorFit Icon 2 के सक्सेसर के तौर पर आई है। Noise ColorFit Icon 3 में 1.91 इंच की बड़ी स्क्वायर डायल डिस्प्ले दी गई है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि Noise ColorFit Icon 3 स्मार्टवॉच में क्या कुछ खास दिया गया है।
 

Noise ColorFit Icon 3 की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात की जाए तो Noise ColorFit Icon 3 की कीमत 2,499 रुपये है। कलर ऑप्शन के तहत यह वॉच Matte Gold, Rose Mauve, Space Blue, Midnight Gold, Calm Blue, और Jet Black कलर्स में उपलब्ध है। इस स्मार्टवॉच को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और Flipkart से खरीदा जा सकता है। 
 

Noise ColorFit Icon 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Noise ColorFit Icon 3 में 1.91 इंच की बड़ी स्क्वायर डायल डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 240 x 296 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 500 निट्स तक है। इस वॉच में दाई ओर एक फंक्शनल क्राउन बटन और मैटेलिक फिनिश दिया गया है। यह IP67 सर्टिफाइड वाटर रेसिस्टेंट है। फिटनेस के मामले में बात करें तो Noise ColorFit Icon 3 में हार्ट रेट सेंसर, SpO2 मॉनिटर, मेंस्ट्रुअल साइकल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकिंग, स्ट्रैस ट्रैकिंग और ब्रीदिंग एक्सरसाइज ट्रैकिंग फीचर दिया गया है। स्पोर्ट्स लवर्स के लिए यह वॉच 100 स्पोर्ट्स मोड्स का सपोर्ट प्रदान करती है।

Noise ColorFit Icon 3 में ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए बिल्ट इन स्पीकर और माइक्रोफोन दिया गया है। यह वॉच Google Assistant और Siri का सपोर्ट करती है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टवॉच में बिल्ट इन गेम्स, पासकोड, क्यूआर कोड स्कैनर, रिमाइंडर्स, कैमरा, म्यूजिक कंट्रोल, वैदर अपडेट्स और राइज टू वेक दिया गया है। बैटरी बैकअप के लिए Noise की इस वॉच में 240mAh की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर 7 दिनों तक चल सकती है। 

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *