तू झूठी मैं मक्कार दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रही है। फिल्म ने अब तक 120 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार कल यानि बीते शुक्रावार को फिल्म ने 2 करोड़ रुपये के लगभग कलेक्शन किया। कल यानि तीसरे शुक्रवार को यह फिल्म 121 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई है। 16वें दिन तक फिल्म का कलेक्शन 119 करोड़ रुपये पहुंचा था। आज इसकी रिलीज के तीसरे वीकेंड का दूसरा दिन है। आज देखना होगा कि फिल्म अपने कलेक्शन में कितने करोड़ और जोड़ पाती है।
Tu Jhoothi Main Makkar में दर्शकों को रणबीर और श्रद्धा की कैमिस्ट्री खूब भा रही है। फिल्म में श्रद्धा काफी फ्रेश लगी हैं जबकि रणबीर हमेशा की तरह अपने कैरेक्टर में फिट रहे हैं। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 15.73 करोड़ रुपये का अच्छा कलेक्शन किया था। पहले हफ्ते में ही मूवी ने 92.31 करोड़ रुपये कमा लिए थे। दूसरे शुक्रवार को इसने 3.64 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब तीसरे शुक्रवार तक आते आते इसका कलेक्शन 2 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। हालांकि इस रविवार को इसके कलेक्शन में इजाफा देखने को मिल सकता है।
रानी मुखर्जी की मिसेज चटर्जी और कपिल शर्मा की ज्विगाटो से भी फिल्म को खास फर्क नहीं पड़ा और इसने कलेक्शन आगे जारी रखा। ‘प्यार का पंचनामा’ और ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ जैसी बेहतरीन फिल्में बनाने वाले लव रंजन की तू झूठी मैं मक्कार बॉक्स ऑफिस के लिए फायदे का सौदा कही जा रही है। फिल्म से 150 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीदें लगाई जा रही हैं। अब देखना होगा कि TJMM इस आंकड़े को आने वाले दिनों में पार कर पाती है या नहीं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
