PUBG Mobile प्लेयर्स को मिलेगा स्पेशल Bugatti कलेक्शन, 5वीं एनिवर्सरी पर कंपनी की घोषणा

PUBG ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह लग्जरी कार ब्रांड बुगाटी (Bugatti) के साथ साझेदारी करके PUBG Mobile ऐप में अपनी 5वीं एनिवर्सरी के मौके पर एक नया कलेक्शन लाएगा। इससे पहले पबजी की लग्जरी कार ब्रांड के साथ स्पेशल कॉलोब्रेशन को लेकर काफी उफवाहें उड़ी थीं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का मोबाइल वर्जन एक नया बुगाटी कलेक्शन शामिल करने के लिए लग्जरी ऑटोमोबाइल कंपनी के साथ साझेदारी कर रहा है। फिलहाल कंपनी ने अपनी आगामी साझेदारी को लेकर टीजर जारी किया है जो PUBG Mobile 2.5 अपडेट के साथ रोल आउट होगा। इसलिए अपडेट के बारे में ज्यादा जानकारी अभी नहीं है। अब तक की PUBG मोबाइल की साझेदारी को देखते हुए यह उम्मीद की जा सकती है कि प्लेयर्स को सुपरकार्स के कुछ बेहतरीन कलेक्शन देखने को मिल सकते हैं।

Tencent की ऑफिशियल घोषणा के मुताबिक, Bugatti के साथ साझेदारी जल्द ही शुरू हो जाएगी और प्लेयर्स को 17 मार्च से शुरू होने वाले एक यूनिक कलेक्शन पर हाथ आजमाने का मौका मिलेगा। यह कलेक्शन अपडेट 2.5 वर्जन के ग्लोबल रिलीज के साथ आएगा। इसलिए फिलहाल स्टूडियो ने इस साझेदारी को टीज करने के लिए सिर्फ एक फोटो शेयर की है। इसके अलावा मोबाइल गेम में वंडर ऑफ वंडर नाम का एक नया गेम मोड भी आएगा।

इस नए गेम मोड में प्लेयर्स को एक नया गेमप्ले एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए कई नए मैप्स देखने को मिलेंगे। 5वीं एनिवर्सरी  के मौके पर स्पेशल एनिवर्सरी थीम गेमप्ले डब्ड इमेजिवरी भी लेकर आएगी जो कि 18 मार्च 2023 को उपलब्ध होगी। इस मोड में एक बैकपैक मिलेगा जो एक यूनिक आइटम सप्लाई कन्वर्टर के साथ आता है जो प्लेयर्स को उनमें से दो को एक साथ कंवर्ट करके नई सप्लाई करने देता है।

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *