Fire-Boltt Invincible Plus लॉन्च, महज 3999 रुपये में 7 दिनों तक चलने वाली बैटरी और हेल्थ फीचर्स से है लैस

Fire-Boltt ने Fire-Boltt Invincible Plus स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने Invincible Plus के साथ अपनी सस्ती स्मार्टवॉच लाइनअप का विस्तार किया है। यह वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट के साथ आती है। यह एक राउंड डायल, रोटेटिंग क्राउन और ब्रश मैटल बॉडी डिजाइन से लैस है। यहां हम आपको Fire-Boltt Invincible Plus के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Fire-Boltt Invincible Plus की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात की जाए तो Fire-Boltt Invincible Plus के सिलिकॉन वर्जन की कीमत 3,999 रुपये है। यह Fire-Boltt Invincible Plus स्मार्टवॉच सिलिकॉन और स्टेनलैस स्टील फिनिश में उपलब्ध है। यह Dark Grey, Black, Black Gold, Rose Gold और Grey कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। वहीं स्टेनलैस स्टील वर्जन स्मार्टवॉच 4,499 रुपये में उपलब्ध है। कलर ऑप्शन के मामले में यह ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। उपलब्धता की बात करें तो इस स्मार्टवॉच को ई-कॉमर्स साइट Amazon और Fire-boltt वेबसाइट पर खरीदा जा सकता है।
 

Fire-Boltt Invincible Plus के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Fire-Boltt Invincible Plus में 1.43 इंच की टचस्क्रीन AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 460×460 पिक्सल, 60Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह स्मार्टवॉच 120 इन बिल्ड वॉच फेस से लैस है। इस वॉच में 3 फिजिकल बटन दिए गए हैं।

इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे आसानी से डिवाइस को पेयर किया जा सकता है। फायर-बोल्ट इनविंसिबल प्लस में 300 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट मिलता है। वॉच TWS पेयरिंग के साथ भी आती है। इसमें म्यूजिक स्टोर करने के लिए 4GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। हेल्थ फीचर्स के लिए इसमें SpO2, हार्ट रेट और स्लीप ट्रैकिंग का फीचर दिया गया है। स्मार्टवॉच IP67 रेटिंग के साथ आती है। बैटरी बैकअप की बात करें तो यह एक बार चार्ज करने पर 7 दिनों की बैटरी लाइफ प्रदान कर सकती है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *