5 साल में 15 लाख की बचत करेगी ये 320KM रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, कीमत 12 लाख से भी कम, देखें 3 सबसे सस्ती ईवी

देश और दुनिया की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनियां इलेक्ट्रिक कारों के निर्माण पर जोर दे रही हैं। हाल ही MG अपनी नई इलेक्ट्रिक कार MG Comet लेकर आने वाली है। एमजी की आगामी इलेक्ट्रिक कार 10-12 लाख रुपये के बजट में होने वाली है। अगर पेट्रोल या डीजल के बजाय इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं और कम बजट में नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको तीन सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बता रहे हैं, जिसमें Tata Tiago EV, Citroen eC3 और आगमी MG Comet शामिल हैं।

MG Comet: पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो MG Comet में 50kW मोटर मिलेगी जो कि 25kWh बैटरी के साथ आएगी। रेंज की बात करें तो यह एक बार चार्ज होकर 250km रेंज प्रदान करेगी। MG Comet भारत में 2023 की दूसरी तिमाही में एंट्री कर सकती है। कीमत की बात की जाए तो MG Comet की अनुमानित एक्स शोरूम कीमत 10 लाख से 15 लाख रुपये हो सकती है।

Tata Tiago EV: पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Tata Tiago EV दो बैटरी पैक 19.2kWh और 24kWh में आती है। यह सिंगल चार्ज में 250km और 315km तक की रेंज प्रदान कर सकती है। Tata Tiago EV की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 8.69 लाख रुपये है। 

Citroen eC3: पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Citroen eC3 में 29.2kWh बैटरी पैक दिया गया है। Citroen के मुताबिक eC3 सिर्फ 6.8 सेकेंड्स में 0-60kmph की दूरी तय कर सकती है। eC3 को 3.3kW AC होम चार्जिंग की मदद से 10.5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। यह एक बार चार्ज होकर 320 किमी की रेंज प्रदान कर सकती है। कीमत की बात की जाए तो Citroen eC3 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 11.5 लाख रुपये है। Citroen के सेविंग्स कैलकुलेटर के अनुसार, अगर कोई ग्राहक रोजाना 150 KM ड्राइविंग करता है और नई-दिल्ली में औसतन पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है तो 5 साल में Citroen eC3 इस्तेमाल करने पर पेट्रोल कार के मुकाबले में 1,52,0453 रुपये सेविंग कर सकते हैं। यह एक औसत बचत आंकड़ा है जो कि रियल टाइम में ऊपर नीचे हो सकता है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *