वकील बनकर ‘फंसा’ रोबोट! अमेरिका में हुआ केस, दलील- रोबोट के पास नहीं है लॉ की डिग्री

इस साल की शुरुआत में हमने आपको बताया था कि अब वकीलों का काम ‘रोबोट’ यानी ‘AI लॉयर’ करने वाला है। एक आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट जिसका नाम DoNotPay है, वह खुद को दुनिया का पहला रोबोट लॉयर कहता है। इस रोबोट को ‘DoNotPay’ नाम के ही स्टार्टअप ने तैयार किया है। यह कंपनी आमतौर पर लोगों को ट्रैफ‍िक चालान के मामलों से निपटने में मदद करती है। कंपनी का रोबोट लॉयर अब मुसीबत में है, क्‍योंकि इस पर बिना लाइसेंस के लॉ की प्रैक्टिस करने का आरोप लगा है। शिकागो बेस्‍ड लॉ फर्म एडल्सन (Edelson) ने 3 मार्च को एक मुकदमा दायर किया है। कहा गया है कि ‘रोबोट लॉयर’ बिना कानून की डिग्री के लिए अपना काम कर रहा है। 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, एडल्सन ने अपनी शिकायत में कहा है कि हकीकत में DoNotPay एक रोबोट, वकील या कानूनी फर्म नहीं है। DoNotPay के पास कानून की डिग्री नहीं है। कोई वकील इसे सुपरवाइज नहीं करता। कहा गया है कि डूनॉटपे का इस्‍तेमाल छोटे-मोटे कामों जैसे डिमांड लेटर तैयार करने, छोटे दावों को अदालत में दाखिल करने और नौकरी से जुड़े मामलों में भेदभाव पर लीगल डॉक्‍युमेंट्स तैयार करने के लिए किया जाता था। लेकिन अब इसे एक वकील के तौर पर पेश किया जा रहा है। 
 

गौरतलब है कि DoNotPay को साल 2015 में पार्किंग के जुड़े मामलों में लोगों की मदद करने के लिए तैयार किया गया था। यह कई कानूनी मामलों में लोगों की मदद करता है, ताकि उन्‍हें वकील को हायर ना करना पड़े। दूसरी ओर, डूनॉटपे पर हुए मुकदमे के बाद के सीईओ जोश ब्राउनर ने अपनी पीड़ा का इजहार ट्विटर पर किया है। उन्‍होंने लॉ फर्म एडल्सन के वकील जे एडल्सन को आड़े हाथ लिया है। 

अपने ट्वीट में जोश ब्राउनर ने लिखा है कि बुरी खबर! अमेरिका के सबसे अमीर क्लास वकील जे एडल्सन मेरे स्टार्टअप पर DoNotPay मुकदमा कर रहे हैं। उन्‍होंने लिखा, मिस्टर एडल्सन हम पर कानूनी हमला कर रहे हैं और किसी भी AI प्रोडक्‍ट को खत्‍म करने के अदालती आदेश की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि DoNotPay खुद पर हुए मुकदमे का सामना किस तरह से करता है।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *