Tecno Pop 7 जल्द होगा लॉन्च, गूगल प्ले कंसोल पर आया नजर, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Tecno अपने अगले एंट्री लेवल स्मार्टफोन के तौर पर Tecno Pop 7 को लॉन्च कर सकता है। जैसा कि मोनिकर से पता चलता है कि यह बीते महीने पेश किए गए Pop 7 Pro का लोअर वर्जन होगा। ऐसा लग रहा है कि Tecno Pop 7 जल्द ही लॉन्च हो सकता है क्योंकि यह Google Play कंसोल के डाटाबेस में नजर आया है, जहां इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। लिस्टिंग से फोन के फ्रंट लुक का भी पता चला है। आइए Tecno Pop 7 के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

Pricebaba के मुताबिक, जहां तक लुक की बात है तो Tecno Pop 7 में टियरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है। बीते साल दिसंबर में FCC डॉक्यूमेंट्स में सामने आए फोन के एक प्लान से पता चला था कि यह एक स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल के साथ आएगा, जिसमें एलईडी फ्लैश और एक फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ एक ड्यूल-कैमरा सिस्टम होगा।

गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग के मुताबिक, इस फोन में 720 x 1600 पिक्सल एचडी + रेजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले होगी। वहीं प्रोसेसर की बात की जाए तो यह फोन Unisoc SC9863A चिप से लैस होगा। इस फोन में 2GB RAM मिलेगी। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह फोन एंड्रॉइड 12 गो वर्जन पर काम करेगा। वहीं इसके मुकाबले Pop 7 Pro में Helio A22 प्रोसेसर दिया गया है। 3GB RAM दी गई है। और यह फोन एंड्रॉइड 12 ओएस पर काम करता है।

फोन की FCC लिस्टिंग से डाइमेंशन का पता चला, जिसके हिसाब से लंबाई 164 mm, चौड़ाई 74 mm, मोटाई 8 mm है। जैसा कि इसका डाइमेंशन पॉप 7 प्रो जैसा है तो ऐसा लग रहा है कि पॉप 7 में 6.56 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिल सकती है। एफसीसी लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि पॉप 7 में 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी और 10 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। हालांकि अभी तक बैटरी साइज के बारे में कुछ जानकारी नहीं है। आने वाले समय में टेक्नो पॉप 7 के अन्य स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हो सकता है। यह फोन कब लॉन्च किया जाएगा, फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *