महिंद्रा ने लॉन्च की सस्ती Mahindra Thar 2WD, मात्र 9.99 लाख रुपये है कीमत, जानें सबकुछ

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक Mahindra ने अपनी Thar के फोर व्हील ड्राइव वर्जिन को दो नए कलर्स में पेश किया है। ये एवरेट व्हाइट और ब्लेजिंग ब्रॉन्ज हैं। ये कलर्स इससे पहले 2WD मॉडल के लिए ही उपलब्ध थे। महिंद्रा की Thar 4WD छह कलर्स में उपलब्ध होगी। इनमें दो नए कलर्स के अलावा एक्वा मैरीन, रेड रेज, नेपोली ब्लैक और गैलेक्सी ग्रे शामिल हैं। 

कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में Thar के RWD वेरिएंट का प्राइस लगभग 50,000 रुपये बढ़ाया था। इसे इस वर्ष की शुरुआत में 9.99 लाख रुपये के शुरुआती प्राइस पर लॉन्च किया गया था। यह तीन वेरिएंट्स, RWD डीजल MT variant, LX RWD डीजल MT trim variant और LX RWD पेट्रोल AT में आती है। महिंद्रा थार के इस वर्ष वर्ष की शुरुआत में लगभग 37,000 यूनिट्स के लंबित ऑर्डर्स थे। पिछले महीने इसका वेटिंग पीरियड बढ़कर चार महीने का हो गया था। कंपनी ने अपनी XUV300 का प्राइस भी इस महीने से 22,000 रुपये तक बढ़ा दिया है। 

प्राइस में बढ़ोतरी अगले महीने से लागू होने वाले कड़े इमिशन नॉर्म्स का पालन करने के लिए नए इंजन का इस्तेमाल करने की वजह से की गई है। महिंद्रा की  इलेक्ट्रिक SUV XUV400 को कस्टमर्स का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसकी 15,000 से अधिक बुकिंग हो चुकी हैं। Mahindra XUV400 के लिए बुकिंग 26 जनवरी से शुरू हुई थी। इसे चार दिनों के अंदर ही 10,000 बुकिंग मिल गई थी। कंपनी ने इसके लिए शुरुआती प्राइसेज 16.99 लाख रुपये से 18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखे थे। ये प्राइसेज शुरुआती 5,000 कस्टमर्स के लिए थे। महिंद्रा की यह पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक SUV है। 

यह दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसका मुकाबला Tata Nexon EV, Hyundai Kona EV और MG ZS EV से होगा। इसे पांच कलर्स – आर्कटिंग ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, नेपाली ब्लैक और इनफिनिटी ब्लू में लॉन्च किया जा रहा है। इसमें सैटिन कॉपर का डुअल टोन ऑप्शन भी होगा। कंपनी का दावा है कि नॉन-लग्जरी सेगमेंट में XUV400 में सबसे तेजी से स्पीड पकड़ने की क्षमता है। महिंद्रा की योजना कुछ नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स भी लॉन्च करने की है। टाटा मोटर्स के पास इस सेगमेंट में सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *