अधिकारियों ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में कल्याणी सीमा चौकी क्षेत्र के एक तालाब से करीब 2.57 करोड़ रुपये के सोने के बिस्कुट बरामद किए हैं।
उन्होंने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर सोने का पता लगाने के लिए बीएसएफ की एक टीम ने सोमवार छह मार्च 2023 को तलाशी अभियान चलाया।
बीएसएफ ने एक बयान में कहा, “तालाब में सोने के 40 बिस्कुट मिले हैं। जब्त किए गए सोने का बाजार मूल्य करीब 2.57 करोड़ रुपये है।”
कुछ महीने पहले पीछा किए जाने पर एक तस्कर ने तालाब में छलांग लगा दी थी और सोना छिपा दिया था।
बयान में कहा गया है, “जब हमने उसे पकड़ा था, तो उसके पास से कुछ भी नहीं मिला था। इसलिए, हमने उसे रिहा कर दिया। उसने तालाब में सोना छिपा दिया था और उसे वापस पाने के मौके की तलाश में था।”
बीएसएफ साउथ बंगाल फ्रंटियर ने 2022 में 113 किलोग्राम से अधिक सोना जब्त किया।
