TVS Motor ने फरवरी 2023 में बेचे 2.76 लाख से ज्यादा व्हीकल, TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारी डिमांड

TVS Motor ने फरवरी 2023 के लिए व्हीकल सेल के आंकड़े जारी किए हैं। कंपनी ने फरवरी 2023 में 2,76,150 यूनिट्स की सेल की है। पिछले साल से तुलना करें तो कंपनी को 1.97% का नुकसान हुआ है। यानि कि इस बार कंपनी की सेल लगभग 2 प्रतिशत से घटी है। वहीं, पिछले साल इसी अवधि के दौरान यानि कि फरवरी 2022 में कंपनी ने 2,81,714 यूनिट्स की सेल की थी। 

फरवरी 2023 में कंपनी के टू-व्हीलर्स की कुल सेल में भी हल्की गिरावट आई है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी 2022 में TVS ने 2,67,625 टू-व्हीलर्स बेचे थे। वहीं फरवरी 2023 में कंपनी ने 2,67,026 यूनिट्स टूव्हीलर्स की बेची हैं। घरेलू मार्केट में यहां कंपनी ने फायदा होने की बात कही है। फरवरी 2022 में टीवीएस ने 1,73,198 यूनिट्स की सेल की थी। वहीं इस बार यह आंकड़ा 2,21,402 यूनिट्स का है। टीवीएस को यहां 28% का फायदा हुआ है। 

मोटरसाइकिलों की बात करें तो इस बार 1,26,243 यूनिट्स की सेल कंपनी ने की है। जबकि पिछली बार यह आंकड़ा 1,43,523 यूनिट्स का था। स्कूटर्स की सेल में 21% बढ़त यहां टीवीएस को मिली है। फरवरी 2023 में 1,04,825 यूनिट्स मोटरसाइकिल कंपनी ने बेचीं। जबकि पिछले केवल 86,616 यूनिट्स की सेल ही कंपनी ने की थी। 

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) में टीवीएस को अच्छी खासी बढ़त मिली है। फरवरी 2023 में कंपनी ने 15,522 यूनिट्स इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बेचीं। जबकि फरवरी 2022 के लिए यह आंकड़ा केवल 2,238 यूनिट्स का था। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने कहा है कि TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर को कस्टमर्स ने सबसे ज्यादा पसंद किया है। जो कि अब 100 से ज्यादा शहरों में उपलब्ध है। कंपनी ने लगातार चौथे महीने में इसकी 10 हजार से ज्यादा यूनिट्स की सेल की है। 

इंटरनेशनल सेल्स की बात करें तो कंपनी ने 53,405 यूनिट्स की सेल की है। जबकि फरवरी 2022 में यह आंकड़ा 1,07,574 यूनिट्स का था। यहां पर टूव्हीलर्स की एक्सपोर्ट सेल 45,624 यूनिट्स तक बताई गई है जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 94,427 यूनिट्स का था। थ्रीव्हीलर्स में कंपनी ने 2022 में 14,089 यूनिट्स एक्सपोर्ट की थीं जबकि इस साल यह आंकड़ा 9,124 यूनिट्स का बताया गया है। 
 

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *