कपिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया चैनल्स के जरिए फैंस को Zwigato के ट्रेलर की रिलीज डेट बताई है। कपिल शर्मा ने अपने Twitter पर एक पोस्टर शेयर करते हुए जानकारी दी है कि उनकी अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर 1 मार्च को रिलीज हो रहा है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, “मानस से मिलें। ट्रेलर 1 मार्च को आउट होगा।”
फिल्म ज्विगाटो की रिलीज डेट 17 मार्च 2023 तय की गई है। यह कपिल शर्मा की तीसरी फिल्म है, जो काफी समय के बाद आ रही है। उनकी पहली फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं’ थी, जिसके बाद वह ‘फिरंगी’ में नजर आए थे। हालांकि, ऐसा कहा जा रहा है कि Zwigato पिछले दो फिल्मों से बिल्कुल हटकर होगी। इसमें कपिल शर्मा एक फूड डिलीवरी बॉय का किरदार निभा रहे हैं।
Zwigato में कपिल शर्मा के साथ शहाना गोस्वामी भी लीड रोल में होंगी। इस फिल्म की कहानी आम जिंदगी से जुड़ी है। जिसमें एक फूड डिलीवरी करने वाले व्यक्ति की रोजमर्रा की जिंदगी, उसकी मुश्किलें, उसका परिवार और उससे जुड़े दूसरे लोगों के साथ उसके रिश्तों को दिखाया गया है।
ज्विगाटो को अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने बनाया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म में कपिल शर्मा पहले एक फ्लोर मैनेजर होते हैं, जो भुवनेश्वर में एक फैक्ट्री में काम करता था। महामारी की वजह से उसकी नौकरी चली जाती है और वह फूड डिलीवरी का काम शुरू करता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
