Nokia G22, C32 और C22 हुए लॉन्च, 50MP कैमरा और 5050mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Nokia ने बार्सिलोना में MWC 2023 में तीन नए स्मार्टफोन Nokia G22, Nokia C32 और Nokia C22 लॉन्च किए हैं। ये स्मार्टफोन तीन दिन तक की बैटरी लाइफ और बेहतर इमेजिंग क्वालिटी के साथ आते हैं। यहां हम आपको Nokia के इन तीन नए लेटेस्ट स्मार्टफोन्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Nokia G22, Nokia C32 और Nokia C22 की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात की जाए तो Nokia C22 के 2GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 129 (लगभग 11,310) रुपये है। कलर ऑप्शन के लिए यह Midnight Black और Sand कलर ऑप्शन में आता है।

Nokia C32 के 3GB+64GB RAM स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 129 (लगभग 12,187) रुपये है। यह फोन Charcoal, Autumn Green और Beach Pink जैसे कलर ऑप्शन में आता है।

Nokia G22 को Meteor Grey और Lagoon Blue में पेश किया गया है। इस फोन के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (लगभग 15,694) रुपये है।
 

Nokia C32 के स्पेसिफिकेशंस

Nokia C32 में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह स्मार्टफोन Android 13 (Go edition) पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Unisoc SC9863A (28nm) प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
 

Nokia C22 के स्पेसिफिकेशंस

Nokia C22 में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। यह स्मार्टफोन Android 13 (Go edition) पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन Sand और Midnight Black में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Unisoc SC9863A (28nm) प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 2GB RAM/64GB स्टोरेज और 4GB RAM/128GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है।
 

Nokia G22 के स्पेसिफिकेशंस

Nokia G22 में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल, आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह स्मार्टफोन अधिकतम 6GB RAM और 128GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 20W चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,050mAh की बैटरी है।  ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 12 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Unisoc T606 SoC प्रोसेसर है।
 

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *