Samsung Galaxy A34 5G फोन 6GB रैम, Dimensity 1080 SoC के साथ गूगल प्ले कंसोल में आया नजर!

Samsung ने हाल ही में Galaxy S23 सीरीज को लॉन्च किया है। कंपनी की एस सीरीज काफी पॉपुलर भी रही है। लेकिन A सीरीज भी मिडरेंज में काफी पॉपुलरिटी रखती है। इसी सीरीज का एक कथित स्मार्टफोन Samsung Galaxy A34 5G इन दिनों चर्चा में आ गया है। फोन को कथित तौर पर Google Play Console पर देखा गया है। जिससे इसके स्पेसिफिकेशंस की भी कुछ जानकारी मिल जाती है। चलिए जानते हैं कि सैमसंग के इस फोन के बारे में ताजा अपडेट क्या कहता है। 

Samsung अपनी पॉपुलर मिडरेंज सीरीज Galaxy A में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में बताई जा रही है। फोन Galaxy A34 5G के नाम से लॉन्च हो सकता है और कथित तौर पर फोन गूगल प्ले कंसोल में नजर आया है। 91 मोबाइल्स की रिपोर्ट के मुताबिक, लिस्टिंग कहती है कि इसमें MediaTek Dimensity 1080 SoC होगा जिसे 2.6GHz तक की स्पीड पर क्लॉक किया गया है। फोन का मॉडल नम्बर MT6877V/TTZA बताया गया है।

Samsung Galaxy A34 5G के स्पेसिफिकेशंस जो इस लिस्टिंग में पता चलते हैं, उनके मुताबिक फोन के अंदर 6GB रैम देखने को मिल सकती है। फोन में ग्राफिक्स की प्रोसेसिंग के लिए Arm Mali-G68 MC4 GPU देखने को मिल सकता है। इसके अलावा फोन में Android 13 OS बताया गया है। डिवाइस में फुलएचडी प्लस पैनल देखने को मिल सकता है जिसमें 1080×2340 रिजॉल्यूशन हो सकता है। डिस्प्ले में कम से कम बेजल और हल्की चिन देखने को मिल सकती है। इसके वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन राइट साइड में दिए जा सकते हैं। 

Galaxy A34 के बारे में कहा जा रहा है कि यह फोन Galaxy A33 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया जा सकता है जिसे कंपनी ने मार्च 2022 में मार्केट में उतारा था। इस फोन की कीमत 28,499 रुपये है। फोन में Exynos 1280 SoC चिपसेट के साथ 8 जीबी रैम दी गई है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *