Ganapath Release Date: इस दिन रिलीज हो रही है टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म

Ganapath Release Date: टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की अपकमिंग फिल्म ‘गणपत’ (Ganapath) की रिलीज डेट से आखिरकार पर्दा उठा दिया गया है। इस एक्शन थ्रिलर मूवी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और आखिरकार मुख्य भूमिका निभा रहे दोनों एक्टर्स ने Ganapath का टीजर वीडियो शेयर किया है, जिससे यह भी पुष्टि होती है कि फिल्म दशहरे के दिन, 20 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।

पूजा एंटरटेनमेंट ने फिल्म Ganapath की रिलीज डेट की घोषणा की है। टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी Ganapath का टीजर वीडियो शेयर किया है। इस टीजर में टाइगर का फर्स्ट लुक भी देखने को मिलता है। वीडियो शेयर करते हुए निर्माताओं ने खुलासा किया कि गणपत 20 अक्टूबर, 2023 को दशहरे के मौके पर हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और तेलुगु में रिलीज होगी।
 

वीडियो में टाइगर श्रॉफ एक्शन अवतार में दिख रहे हैं। इसके कोई शक नहीं कि टाइगर के फैंस को उनका मस्कुलर लुक बहुत पसंद आने वाला है। इसमें टाइगर की मोटी बाइसेप्स और फटी हुई अंडर शर्ट से एब्स दिखाई दे रहे हैं। टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन के अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन भी हैं।

फिल्म Baaghi के तीनों पार्ट्स में टाइगर श्रॉफ जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखे थे, जिससे उन्होंने अपने लिए एक्शन हीरो का फेम हासिल किया था और फिल्म ‘गणपत’ में भी उनसे धमाकेदार एक्शन की उम्मीद की जा रही है और टीजर देखकर कहीं न कहीं यह उम्मीद सच होती दिख रही है। 

फिल्म दो भागों में बनेगी। यह पहला पार्ट होगा, जो दशहरा पर रिलीज हो रहा है। हालांकि, फिलहाल दूसरे पार्ट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है। Ganapath हिंदी के अलावा, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होने वाली है।

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *