Google ने भारत में 400 से ज्यादा कर्माचारियों को निकाला!

टेक दिग्गज Google ने भारत में 400 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। यह छंटनी कंपनी के अलग-अलग विभागों में से की गई है ऐसा कहा गया है। कर्मचारियों को उनके नौकरी से निकाले जाने के बारे में गुरूवार को ईमेल के जरिए देर रात में बताया गया। गूगल की पेरेंट एल्फाबेट ने हाल ही में 10 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की थी। 

Google India के कंट्री हेड और वॉइस प्रेजिडेंट संजय गुप्ता द्वारा एक ईमेल भेजकर कर्मचारियों को उनके नौकरी से निकाले जाने की खबर दी गई। हमारी सहयोगी वेबसाइट की रिपोर्ट की मुताबिक कर्मचारियों को यह ईमेल गुरूवार को देर रात में भेजा गया। हांलाकि कंपनी की ओर से अभी तक इस बारे में पूछे जाने पर कोई जवाब नहीं दिया गया है। कंपनी ने पिछले महीने 12 हजार के लगभग कर्माचारियों की छंटनी की घोषणा की थी। उस वक्त कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा था कि कंपनी की ग्रोथ मंदी पड़ जाने के कारण यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा था कि समय रहते यदि सही निर्णय नहीं लिया जाता है तो स्थिति और भी ज्यादा खराब हो सकती है। 

Alphabet के स्वामित्व वाली YouTube ने अपने सीईओ के पद पर एक भारतीय अमेरिकी नील मोहन को नियुक्त किया है। कंपनी ने यह फैसला पुराने सीईओ के पद छोड़ने के बाद लिया है। वीडियो शेयरिंग सर्विस YouTube की चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Susan Wojcicki ने नौ वर्ष तक कमान संभालने के बाद इस्तीफा दे दिया। Wojcicki ने एक ब्लॉग पोस्ट में अपने इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह परिवार, स्वास्थ्य और पर्सनल प्रोजेक्ट्स पर फोकस करेंगी। इससे पहले वह गूगल में ऐड प्रोडक्ट्स की वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं।

गूगल में छंटनी कोई घटना नहीं है। जनवरी की शुरुआत में Microsoft ने भी 10 हजार के लगभग छंटनियों की घोषणा की थी। कंपनी ने अपने वर्कफोर्स को 5 प्रतिशत घटाने का फैसला सुनाया था। वहीं ई-कॉमर्स दिग्गज ने 18 हजार कर्मचारियों को वर्कफोर्स से कम करने की बात कही थी। इतना ही नहीं, Meta, जो कि फेसबुक और इंस्टाग्राम व वॉट्सऐप की पेरेंट है, ने 11 हजार लोगों को अपने वर्कफोर्स में से कम करने की घोषणा की थी। कंपनी ने पहली बार इतने बड़े लेवल छंटनी की घोषणा की थी जो कि इसके कुल वर्कफोर्स का 13% बताया जाता है। 

Yahoo Inc के भी इस लिस्ट में आने की बात सामने आई है। कथित तौर पर कंपनी 20% वर्कफोर्स को घटाने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा Zoom कंपनी ने 1300 कर्मचारियों को कंपनी से कम करने का ऐलान किया है जो इसके वर्कफोर्स का 15% है। हाल ही में Dell ने भी ऐसी ही घोषणा की थी। कम्प्यूटर डिवाइसेज मेकर Dell बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा कर चुकी है। टेक दिग्गज 6.5 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को निकालने जा रही है। कंपनी का कहना है कि पर्सनल कम्प्यूटरों की मांग कम होने के कारण इसका रिवेन्यू घटा है जिसके कारण उसे अपना वर्कफोर्स कम करना पड़ रहा है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *