PM 2.5 फिल्टर और AI फीचर्स वाली Samsung WindFree एयर कंडीशनर (AC) सीरीज भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Samsung ने भारत में WindFree एयर कंडीशनर की अपनी 2023 लाइनअप की घोषणा की है। AC की नई रेंज तेज कूलिंग, बेहतर एनर्जी एफिशिएंसी और पहले से अधिक फीचर्स से लैस आती है। कंपनी के अनुसार, नए डुअल-टोन डिजाइन वाले ये AC इन-बिल्ट एयर प्यूरीफायर और 4-इन-1 PM2.5 एयर फिल्टर से लैस आते हैं। कंपनी का दावा है कि नई लाइनअप 90% तक हानिकारक बैक्टीरिया, 99% तक वायरस और 98% तक एलर्जी को कम करती है।

Samsung के अनुसार, लेटेस्ट WindFree 2023 AC रेंज की भारत में शुरुआती कीमत 35,599 रुपये रखी गई है। नए एसी सभी प्रमुख रिटेल स्टोर्स के साथ-साथ ऑनलाइन Flipkart, Amazon और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। Samsung की नई 2023 WindFree एसी लाइनअप डुअल-टोन डिजाइन के साथ आती है और इन AC को दो नए कलर – रोज ग्रे और एयरी मिंट में खरीदा जा सकता है। 

सैमसंग AC की 2023 लाइनअप के चुनिंदा मॉडलों में एक इन-बिल्ट एयर प्यूरीफायर मिलता है। इसके अलावा, इसमें एडवांस फिल्ट्रेशन तकनीक के साथ 4-इन-1 PM2.5 एयर फिल्टर भी शामिल किया गया है। कंपनी का दावा है कि एयर कंडीशनर 90% तक हानिकारक बैक्टीरिया, 99% तक वायरस और 98% तक एलर्जी को कम करता है।

इसके अलावा, एसी मोशन डिटेक्ट सेंसर से लैस हैं, कंपनी का दावा है कि ये एयर कंडीशनर स्वचालित रूप से एनर्जी-सेविंग मोड में चले जाते हैं, यदि 20 मिनट तक कोई हलचल नहीं होती है, जिससे 43% पावर की बचत होती है। कंपनी के अनुसार, इन AC को यदि लगभग 20 मिनट तक किसी मानव गतिविधी का पता नहीं चलता है, तो ये विंडफ्री मोड सक्रिय कर देते हैं। लेकिन जैसे ही यह गतिविधि का पता लगाता है, पिछला ऑपरेशन फिर से शुरू हो जाता है।

कुछ AC एआई-आधारित फीचर्स के साथ आते हैं और वेलकम कूलिंग, वॉयस कंट्रोल और एआई एनर्जी मोड जैसी सुविधाओं की पेशकश करते हैं। विंडफ्री एसी में स्लीप मोड को भी बेहतर बनाए जाने का दावा किया गया है, जो सामान्य कूलिंग मोड की तुलना में 69% तक एनर्जी बचाता है।

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *