Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में कल होगा 5 घंटे का

कलर्स टीवी के पॉपुलर रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 16’ का कल लास्ट एपिसोड यानि कि ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है। इसमें अब 21 घंटे से भी कम का समय रह गया है। टीवी पर विवादित रहने वाले इस शो को अपने 5 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं। और इस बार खास बात ये है कि फिनाले भी अबकी बार छोटा-मोटा नहीं, बल्कि पूरे 5 घंटे का होने वाला है। यानि पांच कंटेस्टेंट्स के साथ शो में आखिरी पांच घंटे काफी रोमांचक होने वाले हैं। पांचों में से कोई एक विनर बनने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी यह खबर चल रही है कि शिव ठाकरे बिग बॉस 16 के विनर हो सकते हैं। साथ ही अर्चना गौतम भी शुरू से ही शो की स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट रही हैं। बहुत संभावना है कि इन दोनों में से शो को कोई एक सेलिब्रिटी जीत सकता है। इसका फैसला होने में अब बहुत देर नहीं रह गई है और ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट भी शो को लेकर बहुत बढ़ गई है। हम आपको फिनाले की पूरी डिटेल्स बताते हैं कि कल बिग बॉस 16 में क्या धमाल होने वाला है। 

बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले कल यानि कि 12 फरवरी की शाम को होने जा रहा है। 12 फरवरी को शो 7 बजे से ही शुरू हो जाएगा। आमतौर पर शो रात 9 बजे से शुरू होता था लेकिन फिनाले पूरे 5 घंटे तक चलेगा। आप इसे Voot ऐप पर लाइव देख सकते हैं। मेकर्स की ओर से कल के शो का पहला प्रोमो भी जारी कर दिया गया है जो कि बहुत ही शानदार है। प्रोमो में शिव ठाकरे का बहुत धमाकेदार परफॉर्मेंस आपको देखने को मिलेगा। इसमें वह अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म ‘तान्हा जी’ के सुपरहिट गाने ‘माये भवानी’ पर डांस करते नजर आने वाले हैं। आप भी देखें उनकी परफॉर्मेंस की ये शानदार झलक-  

आपको बता दें कि आज रात के शो में रोहित शेट्टी की एंट्री बिग बॉस में होने जा रही है। फिल्म मेकर रोहित शेट्टी अपने अपकमिंग रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए कंटेस्टेंट्स की खोज में निकले हैं और आज वह बिग बॉस 16 में भी कंटेस्टेंट्स से खतरनाक स्टंट करवाते नजर आने वाले हैं। इस संबंध में एमसी स्टेन का लेटेस्ट प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें वह एक बॉक्स में हाथ डालते नजर आ रहे हैं। किसी को नहीं पता है कि बॉक्स में क्या है, कोई कीड़ा है, कोई जानवर है या कुछ और … जो उनको नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में एमसी स्टेन काफी डर जाते हैं। प्रोमो एकदम से रोंगटे खड़े करने वाला है। 
उधर एक खबर ये भी है कि शिव ठाकरे को रोहित शेट्टी के खतरों के खिलाड़ी में कंटेस्टेंट के रूप में चुन लिया गया है। साथ ही अर्चना गौतम को भी इसके लिए चुना गया है। रोहित शेट्टी ये भी कहते नजर आने वाले हैं कि जो भी कंटेस्टेंट उनके बताए टास्क को पूरा करेगा, उसे खतरों के खिलाड़ी में जाने का मौका मिलेगा। यानि कि कल शो के कंटेस्टेंट्स में से एक या दो सेलिब्रिटी की किस्मत चमकने वाली है। Big Boss 16 Grand Finale में अब बहुत कम वक्त बचा है और जल्द ही विनर सबके सामने होगा। टीवी शो और फिल्मी दुनिया की लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *